Mamta Kulkarni News : ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़ा ने बाहर निकाला

punjabkesari.in Wednesday, Jan 28, 2026 - 07:50 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

प्रयागराज (इंट.): किन्नर अखाड़े से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। अभिनेत्री से साध्वी बनीं ममता कुलकर्णी उर्फ यमाई ममता गिरि को अखाड़े से बाहर कर दिया गया है। यह कार्रवाई शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर दिए गए उनके विवादित बयान के बाद की गई है। किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने इस फैसले की पुष्टि करते हुए कहा कि अब यमाई ममता गिरि का किन्नर अखाड़े से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि अखाड़ा किसी भी प्रकार के विवाद में नहीं पड़ना चाहता और अनुशासन व मर्यादा का पालन सभी सदस्यों के लिए अनिवार्य है।

लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने बताया कि ममता कुलकर्णी के बयानों से पहले भी अखाड़े को असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ा था। लगातार विवाद उत्पन्न होने और धार्मिक-सामाजिक भावनाएं आहत होने के चलते अखाड़े ने यह सख्त निर्णय लिया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News