मकर संक्रांति 2020: अर्जुन की तरह आप भी चाहते हैं श्री कृष्ण का साथ तो ऐसे करें उन्हें अपनी ओर

punjabkesari.in Saturday, Jan 11, 2020 - 11:12 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
लोहड़ी से ठीक अगले दिन मकर संक्रांति का पर्व पड़ता है, जिसे सूर्य उत्तरायण के नाम से भी जाना जाता है। तो नहीं इसके अलावा इसे देश के अन्य देशों में ये त्यौहार ओनम, पौंगल के नाम से प्रसिद्ध है। ज्यादातर जगहों पर इस दिन सर्य देव की पूजा की जाती है। क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन सूर्य अपनी राशि बदलते हैं जिसे सूर्य उत्तरायण कहा जाता है। 
इस बार यानि मकर संक्रांति का ये पर्व 2020 में 14 जनवरी को मनाया जा रहा है। जैसे कि उपरोक्त हमें आपको जानकारी दी है कि इस दिन नवग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य देव की पूजा होता है। परंतु कहा जाता है कि अगर इस दिन जातक राशि अनुसार इनकी आराधना की जाए तो अनेक प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं।
PunjabKesari, सूर्य देव, सूर्य, Lord Surya Dev, Surya dev
मान्यता है कि समस्त नवग्रहों के अधिपति, सौरमंडल तथा 27 नक्षत्रों सहित सभी 12 राशियों के स्वामी सूर्य देव के इस पावन दिन राशि अनुसार मंत्र जाप करना लाभकारी माना जाता है। तो आइए अगर आप भी पाना चाहते हैं सूर्य देव की कृपा, जिससे व्यापार के साथ-साथ आपको जीवन के अन्य कई मुश्किल दौर में आसानी सफलता प्राप्त होगी। कहने का भाव है इन साधारण से मंत्रो का उच्चारण कुछ ही पलों में आपकी किस्मत को चमका सकता है। 

मेष राशि- मकर संक्रांति के दिन पैसों से संबंधित सभी समस्याओं को दूर करने के लिए 108 बार निम्न मंत्र का जप करें।
मंत्र- ।। ॐ अचिंत्याय नम: ।। 
वृष राशि- नौकरी में तरक्की पाने के लिए सूर्य उत्तरायण के खास अवसर पर आगे दिन मंत्र का जप करना चाहिए।
मंत्र- ।। ॐ अरुणाय नम: ।। 
मिथुन राशि- अनेक तरह की मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए नीचे दिए मंत्र का विधिपूर्वक उच्चारण करें। 
मंत्र- ।। ॐ आदि-भुताय नम: ।।
कर्क राशि- प्रत्येक कार्य में सफलता पाने के लिए इस मंत्र का जाप करें। 
मंत्र- ।। ॐ वसुप्रदाय नम: ।।
सिंह राशि- मकर संक्रांति के दिन इच्छा पूर्ति के लिए इस मंत्र का जप 108 बार करें।
 PunjabKesari, Makar Sankranti, मकर संक्रांति, Makar Sankranti 2020, मकर संक्रांति 2020
मंत्र- ।। ॐ भानवे नम: ।। 
कन्या राशि- अपार धन की कामना करने वाले लोग इस दिन यानि मकर संक्रांति पर इस मंत्र का जप करें।
मंत्र- ।। ॐ शांताय नम: ।।
तुला राशि- ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार तुला राशि के जातकों के लिए निम्न दिए गए मंत्र का जप करना लाभदायक साबित हो सकता है। 
मंत्र- ।। ॐ इन्द्राय नम: ।।
वृश्चिक राशि- इस राशि के लोग इस दिन प्रातः काल स्नान आदि करके सूर्य देव के निम्न मंत्र का जाप करें। 
मंत्र- ।। ॐ आदित्याय नम: ।। 
धनु राशि- धनु राशि वाले जातक हर तरह के लाभ को पाने के लिए मकर संक्रांति पर आगे दिए गए मंत्र का 108 जप करें।
मंत्र- ।। ॐ शर्वाय नम: 
मकर राशि- सूर्य देव की कृपा पाने के लिए मकर राशि के लोग सूर्य मंत्र का उच्चारण करें, क्योंकि इस दिन सूर्य इस ही राशि में परिवर्तन कर रहे हैं, माना जा रहा है ऐसा करने से इन्हें  अनेक तरह के लाभ प्राप्त होते हैं।
PunjabKesari, Surya Mantra, सूर्य मंत्र, Lord Surya
मंत्र- ।। ॐ सहस्र किरणाय नम: ।।
कुंभ राशि-  इस राशि वालों की अगर कोई अधूरी इच्छा है तो सूर्य परिवर्तन के इस दिन यानि मकर संक्रांति को नीचे लिखित मंत्र का 108 बार जाप करें।
मंत्र- ।। ॐ ब्रह्मणे दिवाकर नम: ।।
मीन राशि- जीवन को प्रकाशमय बनाने के लिए मकर संक्रांत पर निम्न दिए गए मंत्र का जाप करना न भूलें।  
मंत्र- ।। ॐ जयिने नम: ।।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News