श्री गुरु ग्रंथ साहिब का सत्कार-सम्मान प्राथमिक जिम्मेदारी : मान
punjabkesari.in Wednesday, Sep 30, 2026 - 12:45 PM (IST)
जालंधर/चंडीगढ़ (स.ह.): मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सत्कार और सम्मान को सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री मान से मुलाकात करने के लिए आज चंडीगढ़ में नानकसर सम्प्रदाय के प्रमुख बाबा लक्खा सिंह पहुंचे और उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा पारित ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ की सराहना की।
मान ने कहा कि ‘गुरु’ शब्द और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सम्मान एवं गरिमा को बनाए रखना सरकार का प्राथमिक कर्त्तव्य है। सरकार इस दिशा में गंभीरता और श्रद्धा के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि 2026 के संशोधित कानून का उद्देश्य श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्रता की रक्षा के लिए कानूनी प्रावधानों को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि राज्य में शांति, भाईचारे और सद्भाव को कायम रखते हुए पंजाब को विकास के मार्ग पर आगे ले जाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
