मकर राशि वालों का 2020 में कैसा रहेगा हाल

punjabkesari.in Tuesday, Dec 31, 2019 - 06:12 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मकर राशि के स्वामी शनि साल 2020 की शुरुआत में आपकी राशि से 12वें स्थान में विराजमान रहेंगे। जो यह दर्शाते हैं कि पिछले वर्ष में जो आपके लिए खर्च की समस्याएं उत्पन्न हुई थी, वें इस वर्ष की शुरुआत में भी आपके लिए फिजूल खर्ची के योग बन रहे हैं। इससे साथ ही आपके कार्यक्षेत्र की स्थिति में काफी अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा। आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। 

मकर राशिफल

पिछले कुछ समय से रूके हुए कार्य जो आप कर नहीं पाए थे वह दोबारा करने का मौका मिलेगा। फ्यूचर को लेकर आपकी योजनाएं बननी शुरु हो जाएंगी। आपके अंदर एक नया आत्मविश्वास भी पैदा होगा। अपने मान-सम्मान को पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। शिक्षा और संतान के लिए वर्ष 2020 राहू के प्रभाव से अच्छा जाने वाला है। विशेषकर जो महिलाएं संतान के लिए प्लानिंग कर रही हैं उनको अपना विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। साल 2020 में शारीरिक कष्ट अधिक हो सकता है। कमर में दर्द की समस्या, जोड़ों के दर्द की समस्या, सर्वाइकल उत्पन्न कर सकते हैं। जो छात्र विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं। उनको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। मकर राशि वाले अपने पूरे साल का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News