Main Door Auspicious Symbols: सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि के लिए घर के मुख्य द्वार पर बनाएं ये शुभ चिह्न

punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2026 - 09:59 AM (IST)

Main Door Auspicious Symbols: घर का मुख्य द्वार केवल प्रवेश का स्थान नहीं होता, बल्कि यही वह बिंदु है जहां से सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है। वास्तु और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि मुख्य द्वार को साफ-सुथरा और शुभ प्रतीकों से सजाया जाए, तो घर में सुख-समृद्धि, शांति और धन का आगमन होता है। अगर आपके घर में लगातार आर्थिक समस्याएं या नकारात्मकता बनी रहती है, तो मुख्य द्वार से जुड़े ये आसान उपाय आपकी स्थिति बदल सकते हैं।

PunjabKesari Main Door Auspicious Symbols

शंख और चक्र का विशेष महत्व
धार्मिक दृष्टि से शंख और चक्र को अत्यंत शुभ माना जाता है। चक्र ऊर्जा के निरंतर प्रवाह और जीवन चक्र का प्रतीक है। इसे मुख्य द्वार के दाहिनी ओर लगाना चाहिए। इसकी ऊंचाई ऐसी होनी चाहिए कि देखने के लिए थोड़ा सिर ऊपर उठाना पड़े। मान्यता है कि यह प्रतीक घर में आने वाली नकारात्मक शक्तियों को रोकता है।

PunjabKesari Main Door Auspicious Symbols

स्वास्तिक से बढ़ती है सकारात्मकता
स्वास्तिक हिंदू धर्म का अत्यंत पवित्र और शुभ चिह्न है। इसे मुख्य द्वार के दोनों ओर बनाना चाहिए। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इससे धन और समृद्धि का आगमन होता है।

PunjabKesari Main Door Auspicious Symbols

तुलसी का पौधा लाता है सुख-समृद्धि
तुलसी को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। मुख्य द्वार के पास तुलसी का पौधा रखना शुभ होता है। रोजाना दीपक जलाने और सफाई रखने से इसका प्रभाव और बढ़ता है।

PunjabKesari Main Door Auspicious Symbols

लक्ष्मी चरण का महत्व
मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी के चरणों का चिन्ह बनाना बेहद शुभ माना जाता है। इसे रंगोली के रूप में भी बनाया जा सकता है। यह घर में खुशियां, धन और सकारात्मक ऊर्जा लाने का प्रतीक है।

PunjabKesari Main Door Auspicious Symbols

पूजा और छोटे उपायों का असर
कुछ सरल दैनिक उपाय भी घर में बरकत ला सकते हैं:

मुख्य द्वार पर हल्दी मिला पानी छिड़कें। शाम के समय घी का दीपक जलाएं। नियमित पूजा-पाठ करें। इसके अलावा बंदनवार (तोरण) लगाना। सुगंधित फूलों के पौधे रखना। ये सभी उपाय घर का वातावरण सकारात्मक और खुशनुमा बनाते हैं।

PunjabKesari Main Door Auspicious Symbols

अन्य शुभ प्रतीक और उपाय
मुख्य द्वार पर कुछ विशेष प्रतीकों का उपयोग भी लाभकारी माना जाता है सूर्य देव का यंत्र, भगवान गणेश की मूर्ति और “शुभ-लाभ” लिखना। ये उपाय नकारात्मकता को दूर कर सफलता और समृद्धि को आकर्षित करते हैं।

मुख्य द्वार की सजावट और वहां बनाए गए शुभ चिह्न न केवल घर की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सकारात्मक ऊर्जा और धन-संपत्ति को भी आकर्षित करते हैं। छोटे-छोटे उपाय अपनाकर जीवन में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।

PunjabKesari Main Door Auspicious Symbols

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News