Sawan First Day Vastu : सावन के पहले दिन घर के मुख्य द्वार पर अपनाएं द्वार के ये नियम, घर में बनी रहेगी बरकत
punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2026 - 04:12 PM (IST)
Sawan First Day Vastu : हिंदू धर्म में सावन का महीना शिव जी को पसन्न करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बहुत खास और शुभ माना जाता है। इस दौरान शिव जी के भक्त पूरे विधि-विधान से पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। सावन के महीने में कुछ नियमों का पालन करना बहुत जरूरी होता है। जैसे की सभी को पता ही है कि वास्तु शास्त्र में घर का मुख्य द्वार ऐसी जगह है, जहां नकारात्मक और सकारात्मक दोनों तरह की ऊर्जाएं घर के अंदर प्रवेश करती है। इसलिए घर के मुख्य द्वार को साफ और व्यवस्थित रखना बहुत जरूरी है। माना जाता है कि सावन के महीने में शिव जी की कृपा प्राप्त करने और उन्हें प्रसन्न करने के लिए मुख्य द्वार से जुड़े कुछ उपाय और नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। तो आइए जानते हैं कि सावन के महीने में कौन से उपाय करने चाहिए।

मुख्य द्वार पर हल्दी के पानी के छिड़काव करें
वास्तु के अनुसार, सावन के महीने में एक गिलास पानी में चुटकी बर हल्दी डालकर सुबह-शाम घर के मुख्य द्वार पर छिड़काव करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और जीवन में आने वाली सारी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

फूलों की रंगों बनाएं
सावन का महीना शिव जी की पूजा के लिए बहुत पवित्र और शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार, सावन के पहले दिन घर के मुख्य द्वार पर फूलों की रंगोली बनाने से इसका शुभ प्रभाव सारा सावन देखने को मिलता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।
मुख्य द्वार पर आम के पत्तों की तोरण बनाएं
किसी भी शुभ मौके या कोई पर्व-त्योहार के समय घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों की तोरण बना के लगाना बहुत शुभ होता है। वहीं, अगर सावन के पहले दिन घर के मुख्य द्वार पर यह उपाय करने से शिव जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में खुशहाली बनी रहती है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
