आस्था के साथ मनोरंजन का तड़का, महाशिवरात्रि पर प्रीतम के गानों से होगा विक्रमोत्सव का भव्य आगाज

punjabkesari.in Friday, Feb 13, 2026 - 01:39 PM (IST)

Mahashivratri Vikramotsav 2026 : उज्जैन में इस बार महाशिवरात्रि का पर्व सांस्कृतिक भव्यता का एक नया अध्याय लिखने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में आयोजित होने वाले 139 दिवसीय 'विक्रमोत्सव 2026' का औपचारिक शुभारंभ 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर होगा। इस दिन आस्था की लहरों के बीच संगीत का ऐसा तड़का लगेगा कि भक्त भक्ति के साथ-साथ सुरीली शाम का भी आनंद ले सकेंगे।

बॉलीवुड के दिग्गज संगीतकार प्रीतम अपने बैंड के साथ विशेष प्रस्तुति "शिवोऽहम महादेव" देंगे। उनके भजनों और महादेव को समर्पित गीतों से पूरा शिप्रा तट गुंजायमान होगा। 15 फरवरी से शुरू होकर यह उत्सव 30 जून 2026 तक चलेगा। इसमें संगीत, नृत्य, नाट्य और विज्ञान जैसे 41 से अधिक विषयों पर आधारित कार्यक्रम होंगे। इस महोत्सव के दौरान ख्यात गायक विशाल मिश्रा भी अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे, जो युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। उद्घाटन के दिन भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी और विक्रम व्यापार मेले का भी शुभारंभ होगा।

प्रशासन की हाईटेक तैयारी
महाशिवरात्रि पर करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, जिसके लिए प्रशासन ने 24 घंटे मंदिर खुला रखने का निर्णय लिया है। 1500 पुलिसकर्मी, 200 सीसीटीवी कैमरे और 5 ड्रोन की मदद से पूरे उज्जैन की निगरानी की जाएगी। भक्तों के लिए सुगम दर्शन की व्यवस्था की गई है, जहां हर 300 मीटर पर पेयजल और मेडिकल पॉइंट्स उपलब्ध रहेंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News