महाशिवरात्रि 2020: महादेव के स्वरूप में छिपे हैं सफलता के ये सूत्र

punjabkesari.in Friday, Feb 21, 2020 - 05:50 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
महाशिवरात्रि के इस खास मौके पर हम आपको अपनी तरफ़ से हर जानकारी देने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच हम आपके लिए लाएं शिव जी के स्वरूप में छिपे सफलता के सूत्र। कहा जाता है देवों के देव महादेव का स्वरूप मानव को ऐसी कईं सीख देता है जिससे किसी भी मानव का जीवन सरल तो होती ही है साथ ही साथ उसे सफल भी बना सकता है। धार्मिक ग्रंथों में जिनकी पूजा सबसे आसान हैं, वो हैं देवा धी देव महादेव हैं। तो वहीं जितने सरल शिव खुद हैं, उतना ही विकट उनका स्वरूप है, जिसका कोई मेल ही नहीं है। गले में सर्प, कानों में बिच्छू के कुंडल, तन पर वाघंबर, सिर पर त्रिनेत्र, हाथों में डमरू, त्रिशूल और वाहन नंदी। चलिए जानते हैं भगवान शिव के इस अद्भुत स्वरूप से सिखने वाली उन बातों के बारे में जो आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। 
PunjabKesari, महाशिवरात्रि 2020, Mahashivratri 2020, Mahashivratri, Mahashivratri 2020, Mahashivratri Mahashivratri 2020 puja vidhi, Mahashivratri Importance, Mahashivratri puja date 2020, Shivlinga dharm, hindu religion, hindu shastra, lord shiva, bholenath
तीसरा नेत्र 
यह नेत्र ज्ञानेंद्री का प्रतीक है। हमें हमेशा सकारात्मक सोच रखनी चाहिए और अपने आसपास हो रहे न्याय-अन्याय पर नजर रखनी चाहिए।

PunjabKesari, महाशिवरात्रि 2020, Mahashivratri 2020, Mahashivratri, Mahashivratri 2020, Mahashivratri Mahashivratri 2020 puja vidhi, Mahashivratri Importance, Mahashivratri puja date 2020, Shivlinga dharm, hindu religion, hindu shastra, lord shiva, bholenath
तन पर भस्म और वाघंबर 
कपड़े तन ढंकने के लिए होते हैं। इसलिए हमेशा ऐसे वस्त्र धारण करने चाहिए जो सुलभ यानि सरल हों। महंगे कपड़े आपको आम लोगों से दूर कर सकते हैं।
PunjabKesari, महाशिवरात्रि 2020, Mahashivratri 2020, Mahashivratri, Mahashivratri 2020, Mahashivratri Mahashivratri 2020 puja vidhi, Mahashivratri Importance, Mahashivratri puja date 2020, Shivlinga dharm, hindu religion, hindu shastra, lord shiva, bholenath
डमरू
कहा जाता शिव का डमरू हमारी खुद की वाणी है। शिव हमेशा डमरू नहीं बजाते, समय आने पर ही उससे ध्वनि निकलती है। जिससे ये सीख मिलती है कि हमें समय आने पर परिस्थिति को समझ कर ही बोलना चाहिए। 
PunjabKesari, महाशिवरात्रि 2020, Mahashivratri 2020, Mahashivratri, Mahashivratri 2020, Mahashivratri Mahashivratri 2020 puja vidhi, Mahashivratri Importance, Mahashivratri puja date 2020, Shivlinga dharm, hindu religion, hindu shastra, lord shiva, bholenath
कानों में कुंडल 
कहा जाता है शिव जी कुंडलों से पता चलता हैं कि हमारे आसपास कितने ही बुरे लोग क्यों न हों, अगर आप सही हैं तो वे आपका कुछ बिगाड़ नहीं सकते। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News