Hanuman ansh Movie: शाह ने ‘हनुमान अंश’ की टीम को फिल्म की सफलता पर दी बधाई

punjabkesari.in Tuesday, Sep 22, 2026 - 11:19 AM (IST)

नई दिल्ली, (एजैंसी): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को बाबा नीम करोली के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम से मुलाकात की और फिल्म की सफलता पर उन्हें बधाई दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी और मुख्य अभिनेता शोभिनव सत्य समेत फिल्म की टीम ने यहां शाह से मुलाकात की। 

शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘आज नई दिल्ली में मैं बाबा नीम करौली जी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम से मिला।’ 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News