महालक्ष्मी व्रत के समापन पर करें राशिनुसार हवन, आर्थिक परेशानियां होंगी दूर और मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

punjabkesari.in Saturday, Oct 03, 2026 - 06:01 AM (IST)

Mahalaxmi Vrat Udyapan Vidhi : हिंदू धर्म में महालक्ष्मी व्रत का बहुत खास महत्व है। 16 दिनों तकग चलने वाला पावन महालक्ष्मी व्रत का आज समापन हो रहा है। माना जातदा है कि इस व्रत का पूरा फल तभी प्राप्त होता है जब अंतिम दिन पूरे विधि-विधान के साथ पूजा और उद्यापन या हवन किया जाता है। महालक्ष्मी व्र के समापन पर हवन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और सुख-समृद्धि का वास होता है। यदि आप अपने उद्यापन को खास बनाना चाहते हैं, तो इस दिन अपनी  राशि के अनुसार हवन साम्रगी में विशेष चीजें मिलाकर आहुति दें। तो आइए जानते हैं कि किस राशि के जातकों को हवन में कि चीज की आहुति देनी चाहिए। 

महालक्ष्मी व्रत समापन पर राशिनुसार हवन उपाय

मेष राशि 
मेष राशि के जातक हवन कुंड में आम की लकड़ी के साथ गुड़ और लाल चंदन मिलाकर आहुति दें। इससे आर्थिक तंगी दूर होगी और काम में आ रही रुकावटें समाप्त होंगी।

वृष राशि
इस राशि के जातक हवन में मिश्री, देसी घी और सफेद तिल मिलाकर आहुति दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और धन में बरकत के साथ-साथ पारिवारिक जीवन में मिठास आएगी।

मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातक हवन सामग्री में थोडा सा हरी दूर्वा और कपूर मिलाकर मां लक्ष्मी का ध्यान करते हुए आहुति दें। इससे व्यापार में तेजी आएगी और फंसा हुआ पैसा वापस मिलेगा।

कर्क राशि 
कर्क राशि के जातक हवन में अक्षत, दूध से बनी खीर और बताशे की आहुति दें। ऐसा करने से मानसिक शांति मिलेगी और आय के नए स्रोत बनेंगे।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातक हवन कुंड में केसर, लाल फूल और शक्कर मिलाकर आहुतियां दें। इससे समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

कन्या राशि
कन्या राशि के लोग हवन सामग्री में बेलपत्र और हरी इलायची मिलाकर आहुति दें। ऐसा करने से बुद्धि और निर्णय क्षमता बेहतर होगी तथा कर्ज से मुक्ति मिलेगी।

तुला राशि 
तुला राुि के जातक हवन में मखाना, सफेद कमल का फूल या कमल गट्टा अर्पित करें। इससे भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और महालक्ष्मी का स्थायी वास होगा।

वृश्चिक राशि
 हवन कुंड में शहद और सूखी लाल मिर्च के बीज  या लाल कलावा मिलाकर वृश्चिक राशि के जातक आहुति दें। शत्रुओं पर विजय मिलेगी और अचानक धन लाभ के योग बनेंगे।

धनु राशि 
धनु राशि के जातक हल्दी की गांठ, पीली सरसों और शुद्ध देसी घी की आहुति हवन में दें। इससे भाग्य का साथ मिलेगा और घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।

मकर राशि 
मकर राशि के जातक हवन सामग्री में काले तिल और शमी के पत्ते मिलाकर आहुति दें। इससे शनि दोष से राहत मिलेगी और लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे।

कुंभ राशि
हवन में नीले फूल या लौंग का जोड़ा मिलाकर कुंभ राशि वाले आहुति दें। आय में स्थिरता आएगी और बिजनेस में सफलता हासिल होगी।

मीन राशि 
हवन कुंड में चना दाल, पीला चंदन और केसर मिलाकर मीन राशि के जातक आहुतियां दें। ज्ञान और धन दोनों में वृद्धि होगी, घर का माहौल सकारात्मक बनेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News