Mahalakshmi Mahayagya: 100 कुंडीय श्री महालक्ष्मी महायज्ञ का भव्य आयोजन
punjabkesari.in Friday, Feb 20, 2026 - 08:44 AM (IST)
नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): शाहदरा के शंकर नगर में वीरवार को 100 कुंडीय श्री महालक्ष्मी महायज्ञ का शुभारंभ वैदिक शास्त्रों के विधि-विधान के अनुरूप किया गया। 25 फरवरी तक चलने वाले महायज्ञ का आयोजन अखिल भारतवर्षीय धर्मसंघ एवं स्वामी करपात्री फाउंडेशन के तत्वावधान में श्री सुंदरकांड मित्र मण्डल द्वारा किया गया है।
महायज्ञ में 151 ब्राह्मणों के पावन सान्निध्य में मंत्रोचारण के साथ 21 लाख दिव्य आहुतियां देवी-देवताओं को अर्पित की जाएंगी। कार्यक्रम की शुरुआत सौभाग्यशाली मातृ शक्ति शोभा यात्रा के साथ हुई। वैदिक मान्यताओं के अनुसार यह महायज्ञ कलयुग में अश्वमेध यज्ञ के समान पुण्य फल प्राप्त करने हेतु यज्ञ की परिक्रमा अत्यंत फलदायी मानी गई है। महायज्ञ का प्रथम सत्र प्रतिदिन प्रातः: 8 बजे से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय सत्र दोपहर 2:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
