Mahakaleshwar Temple: महाकालेश्वर मंदिर में वीडियो बनाने से रोकने पर 3 महिला पुलिस कर्मियों की पिटाई

punjabkesari.in Monday, Apr 08, 2024 - 08:07 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

उज्जैन (मध्य प्रदेश) (प.स.): मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित महाकालेश्वर मंदिर के प्रतिबंधित क्षेत्र में वीडियो बनाने से रोकने पर 2 महिलाओं ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर 3 महिला सुरक्षाकर्मियों की कथित तौर पर पिटाई कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।  एक अधिकारी ने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर के परिसर में शनिवार को यह घटना हुई थी। 

महाकाल थाने के प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि मंदिर परिसर के प्रतिबंधित क्षेत्र में वीडियो ‘रील’ बनाने से रोकने पर  2 महिलाओं और कुछ अन्य व्यक्तियों ने मिलकर कथित तौर पर 3 महिला सुरक्षाकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया और उनकी पिटाई भी की। आरोपी महिलाओं की पहचान पलक और परी के रूप में हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News