श्रावण से पहले महाकाल मंदिर की दर्शन व्यवस्था का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, विकास कार्यों में तेजी के निर्देश

punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2026 - 02:10 PM (IST)

Mahakal Temple Sawan Preparations : विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण मास और आगामी सिंहस्थ महापर्व 2028 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने गुरुवार को मंदिर परिसर का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था और चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सामान्य श्रद्धालुओं तथा विशेष दर्शन टिकट के माध्यम से दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए निर्धारित मार्गों और व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रावण मास प्रारंभ होने से पहले सभी आवश्यक कार्य पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक दर्शन मार्ग उपलब्ध हो सके।

Mahakal Temple Sawan Preparations

कलेक्टर ने कहा कि सिंहस्थ महापर्व 2028 के विश्वव्यापी आयोजन को ध्यान में रखते हुए मंदिर क्षेत्र में विभिन्न विकास एवं आधारभूत संरचना संबंधी कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को कार्य की गति बढ़ाने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। प्रशासन का उद्देश्य है कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं, सुव्यवस्थित दर्शन व्यवस्था और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक सहित संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

Mahakal Temple Sawan Preparations

(विशाल ठाकुर)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News