महाकाल की नगरी में पहुंचे महाभारत के सितारे, भस्म आरती में हुए शामिल

punjabkesari.in Thursday, Jun 25, 2026 - 02:46 PM (IST)

Mahabharat actors in Ujjain : विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर मे महाभारत धारावाहिक की टीम ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। कलाकारों ने प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। 

इस दौरान श्रीकृष्ण और दुर्योधन की भूमिका निभाने वाले कलाकार विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रहे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कलाकारों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। भस्म आरती के दिव्य दर्शन के बाद कलाकारों ने महाकाल का आशीर्वाद लिया और उज्जैन की आध्यात्मिक एवं धार्मिक परंपरा की सराहना की।

(विशाल ठाकुर)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News