Maha Shivratri Ke Upay: इन उपायों से आएगी जीवन में सुख-समृद्धि

punjabkesari.in Wednesday, Mar 10, 2021 - 06:44 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
11 मार्च, गुरुवार यानि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को हिंदुओं के लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण माने जाने वाला त्यौहार मनाया जाएगा। जी हा, हम बात कर रहे हैं महाशिवरात्रि की। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था। जिसके उपलक्ष्य में ये त्यौहार बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इस दिन पति-पत्नी मिलकर शिवलिंग की विधि वत पूजा करते हैं।  तो वहीं अविवाहित जोड़ें इस दिन शिव जी से मनचाहा वर पाने की कामना करते हैं। मगर बहुत कम लोग जानते हैं कि इस दिन देवों के देव महादेव से संबंधित उपाय करने से जातक को वास्तु दोषों से भी राहत मिलती है। क्या है वो उपाय, आइए जानते हैं- 

वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर में सुख-शांति की कमी हो तो महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग का अभिषेक करने के ठीक बाद जलहरी के जल लाकर उससे पूरे घर में ‘ॐ नमः शिवाय करालं महाकाल कालं कृपालं ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करते हुए छिड़काव करें। 

कलेश, रोग, और परेशानियों से राहत पाने के लिए घर के उत्तर-पूर्व या ब्रह्म स्थान में रुद्राभिषेक करें, इससे घर में सुख-शांति आती है।

जीवन में या घर में किसी भी प्रकार वास्तु दोष हो तो घर के पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में बिल्व का पेड़ लगाएं। ध्यान रहें पेड़ लगाकर इसे ऐसे ही न छोड़ें, बल्कि रोज़ाना शाम के समय इसके नीचे घी का दीपक जलाएं। 
 
इसके अलावा घर की उत्तर पूर्व दिशा में शिव परिवार की तस्वीर लगाएं, अत्यंत शुभ होता है। 

कहा जाता है कि भगवान शिव मां पार्वती, बेटे गणेश और कार्तिकेय की तस्वीर लगाने से घर के बच्चे आज्ञाकारी होते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News