Maha Shivratri 2021- इस विधि से करें पूजा, जीवन में होगा चमत्कार !
punjabkesari.in Sunday, Mar 07, 2021 - 08:13 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Maha Shivratri 2021- इस बार 11 मार्च 2021 बृहस्पतिवार के दिन महाशिवरात्रि बहुत ही शुभ मुहूर्त में पड़ रही है। शास्त्रों में बताया गया है कि इस दिन ज्योतिष उपाय करने से हर समस्या का हल निकल आता है। अगर महाशिवरात्रि के शुभ दिन पर अपनी राशि के मुताबिक पूजा करते हैं तो जीवन की सभी परेशानियां छूमंतर होंगी। लाइफ में सुख-समृद्धि दस्तक देगी और धन की वर्षा होगी। दांपत्य जीवन भी बहुत सुखद रहेगा। चमत्कारिक सफलताएं मिलेंगी। अगर अपनी राशि के मुताबिक भोलेनाथ की पूजा करेंगे तो फिर चमत्कार को भी नमस्कार करेंगे।
Shiv Puja According To Your Zodiac Sign
मेष- इस राशि के जातक गुलाल से शिव जी की पूजा करें साथ में शिवरात्रि के दिन ॐ ममलेश्वाराय नमः मंत्र का जाप करें। साथ ही भगवान शिव को दूध, दही, धतूरा, लाल रंग का पुष्प चढ़ाएं।
वृषभ- इस राशि के लोग दूध से शिव जी का अभिषेक करें और ॐ नागेश्वराय नमः मंत्र का जाप करें। अगर हो सके तो स्फटिक शिवलिंग की पूजा करें। लाल गुलाब, चंदन और कुमकुम चढ़ाएं।
मिथुन- इस राशि के लोग गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें और लाल मसूर की दाल गरीबों को दान दें।
कर्क- इस राशि के लोग भगवान शिव का अष्टगंध और हल्दी से अभिषेक करें तो सभी मुरादें भी पूरी होंगी और धन वर्षा भी होगी।
सिंह- इस राशि वालों को चाहिए कि वे महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को केवड़े का पुष्प और बिल्वपत्र अर्पित करें।
कन्या- इन राशि वालों को चाहिए कि वे महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महादेव को बेर, धतूरा, भांग व बिल्वपत्र चढ़ाएं।
तुला- इन राशि वालों को चाहिए जल में सात प्रकार के पुष्प डालकर अभिषेक करें।
वृश्चिक- इन राशि वालों को जल में शहद और घी डालकर अभिषेक करना चाहिए।
धनु- इन राशि वालों को चाहिए कि वे चंदन से भगवान शिव का अभिषेक करें और सूखे मेवे का भोग लगाएं।
मकर- इन राशि वालों को चाहिए जल में काला तिल मिलाकर अभिषेक करें। गरीबों को गेहूं दान दें।
कुम्भ- इन राशि वालों को चाहिए भगवान शिव को भांग अर्पित करें और काले व सफेद तिल से पूजा करें।
मीन- इन राशि वालों को जल में चने की दाल डालकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।
गुरमीत बेदी
gurmitbedi@gmail.com