Maha kumbh 2025: 59 करोड़ पहुंचा संगम में डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा
punjabkesari.in Saturday, Feb 22, 2025 - 07:34 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
महाकुंभनगर,लखनऊ (इंट.,नासिर): महाकुंभ 2025 का आज 40वां दिन है। श्रद्धालुओं का उत्साह अभी बरकरार है। आज 1 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। मेला प्रशासन का दावा है कि अब तक 59 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं।
इसी बीच शुक्रवार को एक यमुना पार के अरैल इलाके में सैक्टर 25 में आग लग गई। कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह से कंट्रोल कर लिया गया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने परिवार के साथ संगम में डुबकी लगाई। वहीं, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने भी परिवार के साथ संगम में स्नान किया। प्रयागराज पहुंचने वाली गाड़ियों को संगम से 10 कि.मी.पहले रोका जा रहा है। उसके बाद की दूरी लोगों को पैदल ही तय करनी पड़ रही है। दूसरी ओर वी.आई.पी. की गाड़ियां अरैल घाट तक जा रही हैं।