Magh Purnima 2026: माघी पूर्णिमा पर दान से मिलता है 32 गुना अधिक पुण्य लाभ, ये है पूरी List

punjabkesari.in Tuesday, Jan 27, 2026 - 12:47 PM (IST)

Magh Purnima 2026 daan: हिंदू धर्म में माघी पूर्णिमा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। माघ माह की पूर्णिमा को माघ पूर्णिमा या माघी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस दिन स्नान, दान और पूजा करने से कई गुना पुण्य फल की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माघी पूर्णिमा के दिन किए गए दान से बत्तीस गुना फल मिलता है, इसी कारण इसे बत्तीसी पूर्णिमा भी कहा जाता है।

PunjabKesari Magh Purnima daan

Magh Purnima 2026 Date: कब है माघी पूर्णिमा?
वर्ष 2026 में माघी पूर्णिमा 1 फरवरी (रविवार) को मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार, जब सूर्य मकर राशि और चंद्रमा कर्क राशि में स्थित होते हैं, तब माघी पूर्णिमा का विशेष पुण्य योग बनता है। नक्षत्रों में माघ नक्षत्र के कारण ही इस पूर्णिमा का नाम माघी पूर्णिमा पड़ा है।

PunjabKesari Magh Purnima daan

Magh Purnima 2026 Significance: माघी पूर्णिमा का धार्मिक महत्व
हिंदू पंचांग में हर महीने की पूर्णिमा का अलग-अलग महत्व होता है। माघी पूर्णिमा को पुत्र, सौभाग्य और मोक्ष देने वाली पूर्णिमा माना गया है। इस दिन व्रत रखने और दान करने से व्यक्ति को सभी दुखों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

माघी पूर्णिमा के दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। साथ ही सत्यनारायण भगवान की कथा कराना भी अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है।

PunjabKesari Magh Purnima daan

Magh Purnima Snan Daan: स्नान-दान का विशेष महत्व
माघी पूर्णिमा के दिन गंगा सहित सभी पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व है। खासतौर पर प्रयागराज संगम में स्नान करने से सूर्य और चंद्रमा से जुड़े दोषों से मुक्ति मिलती है। इसी कारण इस दिन को पुण्य योग भी कहा जाता है।

धार्मिक मान्यता है कि माघी पूर्णिमा के दिन स्वयं भगवान विष्णु प्रयागराज संगम में स्नान करने आते हैं और वहां स्नान करने वाले भक्तों के सभी कष्ट हर लेते हैं। स्नान के समय गायत्री मंत्र का जाप करना विशेष फलदायी माना गया है।

PunjabKesari Magh Purnima daan

Magh Purnima 2026 Daan List: माघी पूर्णिमा पर किन चीजों का करें दान
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, माघ माह में किया गया दान अत्यंत पुण्यकारी होता है। माघी पूर्णिमा के दिन इन वस्तुओं का दान विशेष फल देता है तिल, अन्न और भोजन, वस्त्र, गुड़, घी, कपास, फल और लड्डू।

मत्स्य पुराण के अनुसार, माघ माह की पूर्णिमा के शुभ दिन जो व्यक्ति ब्राह्मणों और जरूरतमंदों को दान करता है, उसे ब्रह्मलोक और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

PunjabKesari Magh Purnima daan

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News