Jyeshtha Purnima 2026 : सोमवार के शुभ संयोग में आ रही है ज्येष्ठ पूर्णिमा, किस्मत चमकाने के लिए करें ये बड़े महाउपाय
punjabkesari.in Saturday, Jun 27, 2026 - 11:06 AM (IST)
Jyeshtha Purnima 2026 : हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को बहुत शुभ और पवित्र माना जाता है। इस दिन चंद्र देव अपने पूरे स्वरूप में रहते हैं, जिससे पृथ्वी पर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है। इस वर्ष ज्येष्ठ पूर्णिमा 29 जून, 2026 सोमवार को मनाई जा रही है। इस बार की पूर्णिमा बहुत खास रहने वाली है। सोमवार का दिन चंद्र देव और भगवान शिव को समर्पित होता है। इसी दिन पूर्णिमा का आना एक अत्यंत दुर्लभ और कल्याणकारी सोमवती पूर्णिमा जैसा शुभ संयोग बना रहा है। माना जाता है कि इस दिन पूरे विधि-विधान और सच्चे मन से माता लक्ष्मी, भगवान विष्णु और चंद्र देव की पूजा करने से शुभ फलों का प्राप्ति होती है और जीवन में आने वाले सारे कष्टों से छुटकारा मिलता है। इस दिन कुछ खास उपायों को करने से जीवन से आर्थिक तंगी, मानसिक तनाव और गृह क्लेश को दूर होता है। तो आइए जानते हैं पूर्णिमा के दिन किए जाने वाले बड़े महा उपाय के बारे में-

खीर में मिश्री डालकर माता लक्ष्मी को भोग लगाएं
माता लक्ष्मी की आशीर्वाद प्राप्त करने और आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी की पूजा के बाद खीर बनाकर उसमें मिश्री मिलाएं और भोग लगाएं।
मुख्य द्वार की पूजा करें
ज्येष्ठ पूर्णिमा के मौके पर सुबह और शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं। इस उपाय को करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

पीपल के वृक्ष की विशेष पूजा
हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ में त्रिदेवों का वास माना गया है। ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान करने के बाद पीपल के पेड़ में जल अर्पित करें और वहां शक्कर या कोई सफेद मिठाई चढ़ाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से पितृदोष से मुक्ति मिलती है और व्यापार में तरक्की होती है।
शिवलिंग पर करें विशेष अभिषेक
ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन पूरे विधि-विधान के साथ शिवलिंग का अभिषेक करना बहुत शुभ माना जाता है। सोमवार के दिन पूर्णिमा तिथि पड़ने के कारण इसका महत्व ओर बढ़ गया है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन शिव जी की पूजा करने और शिवलिंग पर बेलपत्र और फल अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और जीवन की बाधाएं धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
