Magh Purnima 2020: जानिए, इस दिन का शास्त्रों में क्या है महत्व?

punjabkesari.in Monday, Feb 03, 2020 - 11:44 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
जैसे कि सब जानते ही हैं कि माघ का महीना सारे महीनों में से पवित्र माना जाता है। कहते हैं कि माघ के पूरे मास स्नान करने का विधान शास्त्रों में बताया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार 27 नक्षत्रों में एक मघा से माघ पूर्णिमा की उत्पत्ति हुई है। कुछ मान्यताओं के मुताबिक माघ पूर्णिमा पर खुद भगवान विष्णु गंगाजल में वास करते हैं, इसलिए इस दिन गंगा स्नान का खास महत्व है। इस साल ये खास दिन 9 फरवरी दिन रविवार को पड़ रहा है। आइए आगे जानते हैं इस दिन क्या करना चाहिए और क्या है इसका महत्व?
PunjabKesari
क्या करें
माघ पूर्णिमा पर सुबह स्नान के बाद भगवान विष्णु की पूजा करें। विष्णु की पूजा के बाद पितरों के निमित्त तर्पण करें। इसके बाद जरूरतमंदों को भोजन, कपड़े, कंबल, तिल, गुड़, घी, फल और अन्न आदि दान करें।
Follow us on Twitter
इस दिन सोने और चांदी का भी दान शुभ माना गया है। इसके अलावा इस दिन गौ दान करने से विशेष लाभ मिलता है। 

माघ पूर्णिमा पर व्रत रखना शुभ फलदायक माना गया है। अगर संभव न हो तो एक संध्या फलाहार किया जा सकता है। 
PunjabKesari
व्रत के दौरान किसी पर गुस्सा करना शुभ नहीं माना गया है। इसके अलावा घरेलू कलहों से भी बचना चाहिए। इस तरह माघ पूर्णिमा के व्रत को संयमता से रखा जाए तो पुण्य फल प्राप्त होता है।
Follow us on Instagram
क्या है महत्त्व
माघ पूर्णिमा के महत्त्व का उल्लेख पौराणिक ग्रन्थों में मिलता है। जिसके मुताबिक इस दिन देवता अपना रूप बदलकर गंगा स्नान के लिए प्रयागराज आते हैं। जो श्रद्धालु प्रयागराज में एक महीने तक कल्पवास करते हैं उसका समापन माघ पूर्णिमा के दिन ही होता है। कल्पवास करने वाले सभी श्रद्धालु माघ पूर्णिमा पर गंगा माता की पूजा-अर्चना कर साधू, संतों और ब्राह्मणों को आदर से भोजन कराते हैं। मान्यता है कि माघ पूर्णिमा के दिन गंगा में स्नान करने से शरीर के रोग नष्ट होते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News