Magh Purnima: आज करें ये खास उपाय, जीवन में कभी नहीं देखना पड़ेगा दरिद्रता का मुंह

punjabkesari.in Sunday, Feb 05, 2023 - 06:58 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Magh Purnima 2023: पंचांग के अनुसार महीने की आखिरी तिथि के दिन पूर्णिमा मनाई जाती है। इस बार पूर्णिमा 5 फरवरी को है यानि आज। माघ महीने में आने के कारण इसे माघ पूर्णिमा के नाम से जाना जाएगा। माघ महीने में आने के कारण इस  पूर्णिमा की विशेषता और भी बढ़ गई है। आज के दिन गंगा स्नान, दान, पूजा और व्रत का विधान है। इस विशेष दिन पर पवित्र स्नान करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और व्यक्ति को जीवन में कई समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आज के दिन देवतागण पृथ्वी पर भ्रमण करते हैं इसलिए आज किया गया स्नान-दान कभी भी विफल नहीं जाता।

PunjabKesari magh purnima

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Magh Purnima Shubh Yoga माघ पूर्णिमा शुभ योग

आयुष्मान योग: दोपहर 01 बजकर 12 मिनट
सौभाग्य योग: दोपहर 01 बजकर 56 मिनट तक, 06 फरवरी 2023
रवि पुष्य योग: सुबह 05 बजकर 56 मिनट से सुबह 10 बजकर 43 मिनट तक
सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 05 बजकर 56 मिनट से सुबह 10 बजकर 43 मिनट तक

PunjabKesari magh purnima
Magh Purnima special upay माघ पूर्णिमा विशेष उपाय
आज के दिन आर्थिक संकट को दूर करने के लिए घर में लगे तुलसी के पौधे की पूजा करें और उसी स्थान पर घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होंगी।

पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करते समय सुपारी का उपयोग करें क्योंकि माता को सुपारी बहुत ही प्रिय है। पूजा के बाद उस सुपारी को रक्षासूत्र में बांध कर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से माता की कृपा से तिजोरी हमेशा भरी रहेगी।

Mantra: आज के दिन ज्यादा से ज्यादा इन मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे घर में धन समृद्धि में बढ़ोतरी होती है।
ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः
ॐ ऐं क्लीं सोमाय नमः
ॐ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नमः

PunjabKesari magh purnima

Offer Kheer to Chandradev चंद्र देव को अर्पित करें खीर: आज के दिन खासतौर पर चंद्र देव को खीर अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-शांति, समृद्धि बनी रहती है।

पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ में मां लक्ष्मी का वास होता है। इस दिन पीपल में जल अर्पित करके उसकी पूजा करें। ऐसा करने से कभी भी दरिद्रता का मुंह नहीं देखना पड़ता।

माघ माह में पूर्णिमा के दिन पितरों के निमित्त तर्पण जरूर करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से इस पवित्र माह में पितरों को मुक्ति मिलती है। ऐसा करने से घर के सब दुःख-दर्द मिट जाते हैं।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News