Aaj Ka Good Luck (2nd September 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

punjabkesari.in Wednesday, Sep 02, 2026 - 02:16 AM (IST)

Aaj Ka Good Luck (2nd September 2026): सितंबर के इस नए दिन की शुरुआत नई उम्मीदों और सकारात्मक ऊर्जा के साथ हुई है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग पड़ता है। किसी राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ और करियर में प्रगति के संकेत बन सकते हैं, तो किसी को रिश्तों और पारिवारिक मामलों में खुशियां मिल सकती हैं। वहीं कुछ राशियों को आज जल्दबाजी, तनाव और अनावश्यक विवाद से बचने की सलाह दी जाती है।

ऐसे में आज का गुडलक आपके लिए दिन को बेहतर बनाने वाले शुभ संकेत और सरल उपाय लेकर आया है। राशि के अनुसार बताए गए उपायों को श्रद्धा और सकारात्मक सोच के साथ अपनाकर आप अपने दिन की शुरुआत बेहतर ऊर्जा के साथ कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं मेष से मीन तक 12 राशियों के लिए आज का शुभ संकेत और उपाय।

मेष- विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अति उत्तम है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। जमीन संबंधित कार्य भी आपके पूर्ण होते हुए दिखाई दे रहे हैं। पारिवारिक सुख बना रहेगा जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। 
उपाय- अपने इष्ट देव की उपासना करें और गौ सेवा करें। 

वृष- रुके हुए सरकारी कार्य पूरे हो सकते है। फिजूलखर्ची से बचें। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। व्यापार में अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है।
उपाय- हनुमान जी की उपासना करें और चिड़ियों को दाना दें। 

मिथुन- आप काफी अच्छा समय अपने परिवार और शुभचिंतकों के साथ बिताएंगे। शुभ सफल यात्राएं भी दिखाई दे रही हैं।
उपाय- भगवान शंकर की उपासना करें और गौ को हरा चारा खिलाएं।

कर्क- आज आपको जीवन में कुछ नया सिखने को मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह शुभ साबित होगा। आपके शत्रुओं का विनाश होगा।
उपाय- भगवान शिव की उपासना करें और सूर्य को जल चढ़ाएं। ‌

सिंह- जो जातक नौकरी-जॉब कर रहे हैं, उनके लिए दिन शुभ साबित होगा। कुछ शुभ सूचनाएं मिलेंगी, जिससे परिवार में खुशियों भरा माहौल रहेगा।
उपाय- राम नाम का जाप करें और हनुमान जी की उपासना करें। 

कन्या- आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। विदेश संबंधित कार्य सफल होंगे। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए दिन शुभ साबित होगा।
उपाय- भगवान श्री कृष्ण की उपासना करें।

तुला- व्यापार व नौकरी में लाभ मिलेगा। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आपकी सूझबूझ से सारे कार्य संपन्न होते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
उपाय- दुर्गा मां की उपासना करें और पक्षियों को दाना दें। 

वृश्चिक- यह दिन अति उत्तम साबित होने वाला है। छोटे भाई-बहनों से लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। व्यापार व नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण की उपासना करें और सूर्य को जल चढ़ाएं। 

धनु- कुछ रुके हुए काम बन सकते हैं। परिश्रम का फल अवश्य मिलेगा। छोटे भाई-बहनों के साथ शुभ यात्राएं करने का मौका मिलेगा।
उपाय- प्रथम पूज्य भगवान गणपति जी की उपासना करें। 

मकर-  विद्यार्थी वर्ग को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। खान-पान का ध्यान रखें गैस संबंधित समस्या पेट में उत्पन्न हो सकती है। 
उपाय- भगवान गणपति जी की उपासना करें।

कुंभ- आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह माह उत्तम है। व्यापार और नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी।
उपाय- अपने इष्ट देव की उपासना करें और सूर्य देव को जल चढ़ाएं। 

मीन- व्यापार ठीक-ठाक चलेगा। नौकरी में भी स्थिरता बनी रहेगी। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। पारिवारिक सुख बना रहेगा। ‌

उपाय- शनि देव की उपासना करें और गौ सेवा करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News