Aaj Ka Good Luck (8th September 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

punjabkesari.in Tuesday, Sep 08, 2026 - 01:23 AM (IST)

Aaj Ka Good Luck (8th September 2026): हिंदू वैदिक ज्योतिष के अनुसार मंगलवार का दिन ऊर्जा, साहस और आत्मविश्वास से जुड़ा माना जाता है। 8 सितंबर को कृष्ण पक्ष द्वादशी और पुष्य नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। दोपहर बाद त्रयोदशी शुरू होने के कारण शाम का समय भगवान शिव की आराधना और प्रदोष पूजा के लिए विशेष माना जा रहा है। ऐसे में आज 12 राशियों के जातकों के लिए सही दिशा में प्रयास, भगवान शिव और हनुमान जी की आराधना तथा सकारात्मक सोच गुडलक बढ़ाने में सहायक मानी जा सकती है। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक आज का गुडलक।

8 सितंबर को भौम प्रदोष व्रत होने के कारण शाम के समय भगवान शिव की पूजा करना विशेष रूप से शुभ माना जाता है। प्रदोष काल में शिवलिंग पर जल अर्पित करें, दीपक जलाएं और अपनी मनोकामना के लिए श्रद्धापूर्वक प्रार्थना करें। मंगलवार होने के कारण हनुमान जी की आराधना भी की जा सकती है।

मेष- आज महत्वपूर्ण काम को टालने के बजाय छोटे कदमों से शुरुआत करें। रिश्तों में मधुरता बनाए रखें। व्यापार या नौकरी में किसी पुराने संपर्क से फायदा मिल सकता है।
उपाय- सुबह कुछ समय ध्यान और प्रार्थना करें।

वृष- आज धैर्य रखना आपके लिए सबसे बड़ा गुडलक साबित हो सकता है। तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
उपाय- बड़ों का आशीर्वाद लेकर काम शुरू करें।

मिथुन- इस राशि के लोगों के लिए आज आत्मविश्वास, परिवार और भावनात्मक संतुलन महत्वपूर्ण विषय रहेंगे। घर में सकारात्मक वातावरण बनाए रखें।
उपाय- सूर्य देव को जल दें।

कर्क- अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करें। जरूरी दस्तावेज और वित्तीय काम समय पर निपटाएं। स्वास्थ्य और आराम को प्राथमिकता दें।
उपाय- हनुमान चालीसा पढ़ें।

सिंह- मन आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर आकर्षित हो सकते हैं। परिवार से सहयोग और भावनात्मक मजबूती मिलेगी। अहंकार से बचना आज का गुडलक मंत्र है।
उपाय- किसी जरूरतमंद विद्यार्थी की मदद करें।

कन्या- आज आत्मविश्वास आपका सबसे बड़ा गुडलक रहेगा। धन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी से बचें। परिवार के किसी सदस्य की सलाह लाभ दे सकती है।
उपाय- पीली वस्तु का दान करें और गुरुजनों का आशीर्वाद लें।

तुला- आज का दिन विशेष रूप से सक्रिय रह सकता है। जिससे आत्मविश्वास, योजनाओं और व्यक्तिगत प्रयासों पर ध्यान बढ़ सकता है।
उपाय- भाग्य का साथ पाने के लिए आज धार्मिक कार्य और जरूरतमंद की मदद करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक- आज बातचीत और संपर्क आपके लिए अवसर लेकर आ सकते हैं। नकारात्मक चर्चा से दूरी रखें। कुछ खास पल एकांत में व्यतीत करेंगे तो नए आइडिया आएंगे।
उपाय- भगवान शिव को जल अर्पित करें।

धनु- आज का दिन आपके लिए विशेष ऊर्जा लेकर आ सकता है। जोखिम लेने से पहले अच्छी तरह विचार करें। जमीन से संबंधित कार्य पूर्ण होते हुए दिखाई दे रहे हैं।
उपाय- ॐ नमः शिवाय का 108 बार जाप करें।

मकर- आज किसी पुराने काम को पूरा करने से मानसिक संतोष मिलेगा। नए लोगों से संपर्क बढ़ाएंगे तो अच्छी नेटवर्किंग मिलेगी। कामकाज में अपनी नेतृत्व क्षमता दिखाने का अवसर मिल सकता है।
उपाय- जरूरतमंद को काला तिल या भोजन दान करें।

कुंभ- जो लोग अध्यात्म में उन्नति करना चाहते हैं, उनकी यह इच्छा आज पूरी होगी। महत्वपूर्ण बातचीत में स्पष्टता रखें। परिवार के साथ समय बिताएंगे।
उपाय- हनुमान जी को चमेली का तेल अर्पित करें।

मीन- नई योजना बनाने के लिए दिन अच्छा है, लेकिन उसे लागू करने से पहले सभी पहलुओं की जांच करें। काम में धीमी लेकिन स्थिर प्रगति संभव है।
उपाय- मुख्यद्वार पर शाम को दीपक जलाएं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News