Aaj Ka Good Luck ( 6th August 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

punjabkesari.in Sunday, Sep 06, 2026 - 08:17 AM (IST)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं। घर में किसी  मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन करनवा सकते हैं।

उपाय- माता-पिता की सेवा करें।  

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष  में रहेगा।

उपाय- घर पर गंगाजल का छिड़काव करें।

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। जो लोग लंबे  समय से वाहन खरीदने के बारे में सोच रहे थे, उनका यह सपना पूरा होता हुआ  नजर आएगा।

उपाय- पक्षियों को दाना डालें।

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। ऑफिस में किसी काम को लेकर बॉस के साथ बहस होने की संभावना है। इस राशि के युवा किसी पर आंख मूंद कर भरोसा न करें।

उपाय- शनिदेव को सरसों  का तेल चढ़ाएं।

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है थोड़ा सावाधान रहें। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कही हुई कोी बात बुरी लग सकती है।

उपाय- विष्णु जी को पीले फूल चढ़ाएं।

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। घर में विदेशी मेहमानों का आगमन हो सकता है। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है।

उपाय- किसी का अपमान न करें।

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। मीडिया से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। इस राशि के युवा अपने भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लेंगे।

उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। भाई की शादी पक्की होने से घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा।

उपाय- शिवलिंग का दूध और शहद से अभिषेक करें।

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।

उपाय- माता पार्वती को श्रृंगार की चीजें अर्पित करें।

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। शादीशुदा जीवन में प्यार के नए रंग खिल सकते हैं।

उपाय- घर से निकलते समय कुछ मीठा खाकर निकलें।

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोग हनीमून के लिए पहाड़ों पर जाने की प्लानिंग कर सकते है। इस राशि के बच्चे किसी चीज को खरीदने की जिद कर सकते हैं।

उपाय- तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं।

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए मनचाहे बदलाव कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई तोहफा मिल सकता है।

उपाय- गणेश जी के नामों का जाप करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News