Aaj Ka Good Luck (4th September 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय
punjabkesari.in Friday, Sep 04, 2026 - 01:06 AM (IST)
Aaj Ka Good Luck (4th September 2026): 4 सितंबर 2026 का दिन धार्मिक ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला माना जा सकता है। कृष्ण पक्ष अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र के कारण आज श्रीकृष्ण की पूजा, मंत्र जाप, दान और सकारात्मक संकल्प विशेष रूप से शुभ माने जाते हैं। शुक्रवार होने से शुक्र से जुड़े कार्य-सौंदर्य, कला, संबंध, धन-प्रबंधन और रचनात्मक काम भी महत्वपूर्ण रहेंगे।
मेष- शुभ समाचार मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में इच्छित सफलता मिलेगी। अधीनस्थ सहयोग करेंगे। नौकरी में तरक्की के आसार हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। नए रोजगार मिलेंगे।
उपाय- बाल गोपाल को माखन मिश्री का भोग लगाएं।
वृष- आय बढ़ेगी। नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। सबको साथ लेकर चलने से मुश्किल काम सहज ही हो जाएंगे। धार्मिक यात्रा होगी। अधिकारी नाराज रहेंगे।
उपाय- श्री कृष्ण मंदिर में खीरा दान करें।
मिथुन- आत्मविश्वास के दम पर खुद को सही साबित कर पाएंगे। जरुरत के समय अपने ही सहयोग करेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से मुश्किल हालात से उभर जाएंगे।
उपाय- छोटे बच्चों को बासुंरी उपहार में दें।
कर्क- आज बातचीत और संपर्क आपके लिए भाग्य का द्वार खोल सकते हैं। महत्वपूर्ण फोन या ईमेल को टालें नहीं। गुरुजनों का सम्मान करें और किसी धार्मिक कार्य में समय दें।
उपाय- बाल गोपाल को दूध का भोग लगाएं।
सिंह- आज आपका प्रभाव और दबदबा बना रहेगा। नेतृत्व और निर्णय क्षमता मजबूत होगी। ऑफिस में अपनी बात स्पष्ट रखें। भाग्य से अधिक कर्म पर भरोसा रखें।
उपाय- कृष्ण मंदिर में खिलौने चढ़ाएं।
कन्या- आज किसी के साथ भावनात्मक स्थिरता और आकर्षण बढ़ सकता है। धन से जुड़ा छोटा लाभ मिल सकता है लेकिन कमाल रहेगा।
उपाय- अपने हाथों से कृष्ण जी के मुकुट में मोर पंख लगाएं।
तुला- समय ये संकेत दे रहा है की जिद से बचें। विवादास्पद मामले टालें। परिवार की सुविधा पर खर्च करेंगे। अटके धन की वसूली के लिए कठोर कदम उठाना होगा। मित्र भरपूर साथ देंगे। युवाओं को नए रोजगार मिलेंगे।
उपाय- श्री कृष्ण को खीर का भोग लगाएं।
वृश्चिक- आज गोपनीय योजनाओं को हर किसी से साझा न करें। करियर में रणनीति बनाकर आगे बढ़ें। पुराने आर्थिक मामले सुलझाने का प्रयास करें।
उपाय- धनिए का भोग घर में बनाकर कृष्ण मंदिर में चढ़ाएं।
धनु- आज नई शुरुआत होगी, रुका हुआ काम दोबारा आरंभ करने से पूरा होगा। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। नकारात्मक विचारों से दूरी रखें।
उपाय- पीले रंग के वस्त्र पहन कर मंदिर जाएं।
मकर- आज मेहनत का परिणाम धीरे-धीरे मिल सकता है। आपका ज्ञान परिवार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक सोच देगा। प्रेम, सौंदर्य और सामाजिक संबंधों के लिए समय अच्छा है।
उपाय- राधाकृष्ण को पान का बीड़ा भेंट करें।
कुंभ- आज नए विचार और नए संपर्क लाभ दे सकते हैं। हालांकि जल्दबाजी में निवेश न करें। काम का दबाव रह सकता है, लेकिन धैर्य रखने से स्थिति संभलेगी।
उपाय- लड्डू गोपाल को मुरली भेंट करें।
मीन- आज अनुशासन और जिम्मेदारी से हर काम करना होगा। छोटी सी चूक बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती है। स्वास्थ्य और दिनचर्या पर ध्यान दें।
उपाय- कृष्ण जन्माष्टमी पर रात्रि पूजा करें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari