Magh Mela 2026: इस बार माघ मेले में श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी, मिलेंगे ये बड़े फायदे
punjabkesari.in Wednesday, Oct 22, 2025 - 07:41 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Magh Mela 2026: संगम नगरी प्रयागराज में माघ मेले की शुरुआत 3 जनवरी को पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ होगी, जो 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व के साथ समाप्त होगा। यह धर्म और अध्यात्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें इस बार करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। माघ मेले में भक्तों की सुविधा के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। विशेष रूप से, परिवहन विभाग इस दौरान 2800 बसों का संचालन करेगा। ये बसें विभिन्न मार्गों पर चलाई जाएंगी ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई दिक्कत न हो। भीड़ वाले रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी और किसी भी आपात स्थिति के लिए 500 बसें रिजर्व रखी जाएंगी। इसके अतिरिक्त, शहरी क्षेत्रों में 50 इलेक्ट्रिक बसों का भी संचालन किया जाएगा।
इन बसों का संचालन केवल प्रमुख स्नान पर्वों पर ही नहीं, बल्कि आम दिनों में भी किया जाएगा। विभाग अभी से यह तय कर रहा है कि किन रूटों पर बसों को चलाया जाए। जहां श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होगी, वहां ज्यादा संख्या में बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा, परिवहन विभाग ने 500 बसें रिजर्व रखी हैं, जिनका उपयोग आवश्यकता पड़ने पर किया जाएगा। शहरी क्षेत्र में आवागमन के लिए 50 इलेक्ट्रिक बसें भी चलाई जाएंगी।
माघ मेले के प्रमुख स्नान पर्वों की तिथियां इस प्रकार हैं:
पौष पूर्णिमा: 3 जनवरी
मकर संक्रांति: 14 जनवरी
मौनी अमावस्या: 18 जनवरी
वसंत पंचमी: 23 जनवरी
माघी पूर्णिमा: 1 फरवरी
महाशिवरात्रि: 15 फरवरी (मेले का समापन)
यह महासंगम आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत केंद्र बनेगा।
