लव राशिफल 8 अक्टूबर- डर ना, मोहब्बत कर ले, उल्फ़त से झोली भर ले
punjabkesari.in Thursday, Oct 08, 2026 - 01:42 AM (IST)
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज रोमांस में स्थिरता और गंभीरता का पल आएगा। सिंगल के जीवन में एक्स लौटकर आ सकते हैं, जिससे उनका दिन खुशियों से भर जाएगा।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज आपके प्रेम संबंधों में स्पष्टता और ईमानदारी महत्वपूर्ण होगी। अगर कोई पुराना मुद्दा है, तो उसे हल करने का सही समय है। सिंगल के लिए दिन रोमांस और नए रिश्तों के लिए अनुकूल है।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज लव लाइफ में रोमांस की कमी बनी रहेगी। साथी के बदले व्यवहार को लेकर मन परेशान रहेगा। सिंगल अपनी से बड़ी उम्र के व्यक्ति को दिल दे बैठेंगे।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज साथी आपकी इच्छाओं को पूरा करने में असमर्थ रहेंगे। जिस कारण दोनों के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। सिंगल दुनिया को भुलाकर अपने एक तरफ प्यार के सपनों में खोए रहेंगे।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज साथी प्यार के रंग में रंग कर सारा दिन आपकी बांहों में लिपटे रहेंगे, मीठी बातचीत के साथ ही काम चलाएंगे। सिंगल की अधूरी चाहत उन्हें तड़पाएगी।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज का दिन लव लाइफ बिता रहे लोगों के लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। रोमांस का मजा लेने के लिए दोनों एक-दूसरे की बांहों में कैद रहेंगे। सिंगल अपने अकेलेपन को बहुत एन्जॉय करेंगे।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग एक-दूसरे के साथ बिताएं रोमांचक और मधुरता से भरे पलों को अपने दिल में संजोकर रखेंगे। सिंगल एक्स के साथ अपने रिश्ते की नई शुरुआत कर सकते हैं।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज हर काम को छोड़कर साथी आपके साथ इंटिमेसी का मजा लेंगे। सिंगल हर किसी में बस अपने क्रश को ढूंढने का प्रयास करेंगे।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज साथी आपकी हर बात को महत्व देंगे। जो रिश्ते में प्यार की डोर को और मजबूत करने का काम करेगा। क्रश की एक मुस्कुराहट सिंगल को घायल कर देगी।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज साथी आपके साथ अकेले में वक्त बिताने के लिए बहुत रोमांचित और उत्साहित रहेंगे। सिंगल किसी दोस्त के जरिए क्रश को प्रपोज करने का प्लान बनाएंगे।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज साथी प्यार से खिले हुए इस बागान को छोड़कर किसी और के साथ संबंध कायम कर सकते हैं। अन्य की लव लाइफ नार्मल रहेगी। सिंगल की किसी के साथ दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) किसी बात को लेकर साथी का मूड खराब रहेगा, जिस कारण दोनों के बीच दूरियां पैदा हो सकती हैं। लव लाइफ में रोमांस की कमी रहेगी। सिंगल को एहसास होगा कि वो क्रश को सच्चा प्यार करने लगे हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
