लव राशिफल 7 अक्टूबर- मर के भी दिल से ये प्यार ना होगा कम

punjabkesari.in Wednesday, Oct 07, 2026 - 01:54 AM (IST)

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)  प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने रिश्ते में प्यार के रंग भरने के लिए एक-दूसरे के करीब आएंगे। जिससे दोनों का रिश्ता एक नया मोड़ लेगा। सिंगल क्रश को डेट के लिए पूछ सकते हैं।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज आपके प्रेम जीवन में खुलापन महत्वपूर्ण रहेगा। सिंगल क्रश के साथ अपनी स्वतंत्रता का आनंद लेंगे और साथ में नए अनुभव प्राप्त करेंगे।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज साथी आपको अपनी और आकर्षित करने के लिए अपनी लुक चेंज करेंगे। अन्य अपनी लव लाइफ को खूब एन्जॉय करेंगे। सिंगल का दिल क्रश को देखकर जोर-जोर से धड़कने लगेगा।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज अपने पार्टनर के साथ मुद्दों को सुलझाने के लिए धैर्य और समझदारी से काम लें। रिश्ते में संतुलन बनाए रखने के लिए एक- दूसरे की भावनाओं की कद्र करें। सिंगल के लिए दिन बेहतरीन रहेगा।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज साथी आपकी नाराजगी दूर करने के लिए आपको कोई स्पेशल तोहफा दे सकते हैं। साथी का प्यार आपको खुश और संतुष्ट रखेगा। सिंगल किसी को अपना दिल दे बैठेंगे।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज आपको प्रेम जीवन में संतुलन और हार्मनी का अनुभव होगा। नए रोमांटिक अवसरों के लिए सिंगल के लिए मोहब्बत का द्वार खुलेगा, ढेरों खुशियां मिलेंगी। 

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज रोमांस की सारी हदे पार करके साथी आपसे प्यार करेंगे। जिससे दोनों को अंदरूनी संतुष्टि प्राप्त होगी। सिंगल क्रश को इंप्रेस करने के लिए कुछ स्पेशल प्लान करेंगे।  

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज मौजूदा रिश्ते में मंद पड़ रहा उत्साह बढ़ेगा, साथी के साथ रोमांटिक पल बिताने का अच्छा समय है। सिंगल क्रश के साथ खास पल बिताएंगे और अपने प्यार को जाहिर करेंगे।   

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज साथी के साथ रोमांटिक बातचीत आपके रोमांस को एक नया मोड़ दे सकता है। सिंगल की नए दोस्त या प्रेमी से मुलाकात हो सकती है, जो आपके दिल को छू जाएगी।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज साथी अपने रिश्ते को खूबसूरत बनाने के लिए अपने प्यार का इजहार करेंगे। जिससे दोनों के बीच की दूरियां कम हो जाएंगी। सिंगल किसी नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज प्रेम विवाह में आ रही बाधा दूर होने से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। सिंगल क्रश के प्रति हो रहे खिंचाव को महसूस करेंगे।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग एक-दूसरे से अलग होने का फैसला करेंगे। किसी तीसरे व्यक्ति की दखलअंदाजी प्यार भरे रिश्ते को खराब कर सकती है। सिंगल किसी बहाने से क्रश के साथ बैठकर लंच कर सकते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News