लव राशिफल 15 सितंबर- फिदा हूं तुझ पर...
punjabkesari.in Tuesday, Sep 15, 2026 - 01:03 AM (IST)
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ संबंध बनाने को लेकर बहुत मेहनत करनी होगी। दोनों अकेले में एक साथ समय बिताएंगे लेकिन जदों जहद के बाद। सिंगल जातक क्रश की आंखों में डूबे रहेंगे।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज पार्टनर की समझदारी से दोनों का रिलेशन बहुत गहरा हो जाएगा। रोमांटिक टाइम का खूब मजा लूटेंगे। सिंगल अपनी बात बोलने से पहले क्रश का मूड जानने का प्रयास करेंगे।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज लव लाइफ में रोमांस का जादू छाया रहेगा। साथी आपको संतुष्ट करने के लिए कुछ नया ट्राई करेंगे। सिंगल क्रश को देखकर खुशी से झूम उठेंगे, नया संबंध भी आरंभ हो सकता है।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज अपने जरुरी काम छोड़कर पार्टनर के साथ समय बिताना और उनके प्रति स्नेह दिखाना रिश्ते को मजबूत बनाएगा। सिंगल की क्रश के साथ रिश्ते में गहराई और समझ बढ़ेगी।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज साथी से मिले प्यार में गहराई और समझ बढ़ेगी। सिंगल के लिए किसी रोमांटिक प्रस्ताव या नए कनेक्शन की संभावना हो सकती है लेकिन खुद को भावनात्मक रूप से सुरक्षित रखें।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज यौन जीवन में भावनात्मक और संवेदनशीलता का अहसास रहेगा, जो रिश्ते को और गहरा करेगा। सिंगल भावनात्मक जुड़ाव की तलाश में रहेंगे।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज एक-दूसरे के साथ समय बिताना आपके रिश्ते को और गहरा करेगा। सिंगल का दृष्टिकोण व्यावहारिक रहेगा लेकिन रोमांस की संभावना भी हो सकती है।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज रोमांस की ओर अपनी नजरें रखें लेकिन अपनी भावनाओं और इच्छाओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त करें। सिंगल को लव प्रपोजल मिलेगा लेकिन वो जल्दबाजी से बचें।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज अपने रोमांस में आत्म संवेदनशीलता और गर्मी का अनुभव करेंगे। सिंगल के चारों ओर का माहौल रोमांटिक हो सकता है, किसी नए व्यक्ति के साथ गहरी बातचीत होगी।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज साथी की किसी बात को नजरअंदाज न करें अन्यथा दोनों में मन-मुटाव हो सकता है। क्रश से अपने दिल की बात बोलने के लिए आज का दिन बहुत परफेक्ट है।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज का दिन आपके लिए बहुत ही शानदार रहेगा। साथ में बिताए गए रोमांटिक पल दिन को और भी ज्यादा खास बना देंगे। सिंगल जातक क्रश के साथ अपने रिश्ते को और भी ज्यादा मजबूत करने का प्रयास करेंगे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज आपकी रोमांटिक लाइफ में भावनात्मक गहराई आएगी, साथी के साथ सुखद समय बिताएंगे। सिंगल स्थिरता और सुरक्षा की तलाश में रहेंगे।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
