लव राशिफल 15 फरवरी - हम तो तेरे ही लिए थे, तेरे ही लिए तो हैं

punjabkesari.in Saturday, Feb 14, 2026 - 04:07 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)  आज आपके स्वभाव में थोड़ी आक्रामकता रह सकती है, जो पार्टनर को परेशान कर सकती है। प्यार में सुनने की आदत डालें, न कि सिर्फ सुनाने की। शाम तक माहौल रोमांटिक हो जाएगा।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)  आज का दिन आपके लिए बेहद यादगार रह सकता है। पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव या डिनर का प्लान बनेगा। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें आज कोई खास व्यक्ति प्रपोज कर सकता है।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)  बातों ही बातों में आज आप अपने पार्टनर का दिल जीत लेंगे। संवाद ही आपकी सबसे बड़ी शक्ति है। पुराने गिले-शिकवे दूर करने के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)  आज आप काफी भावुक महसूस करेंगे। अपने पार्टनर से अपनी असुरक्षा साझा करें, वे आपको समझेंगे। सरप्राइज गिफ्ट मिलने के योग हैं।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)  आपका आत्मविश्वास आज पार्टनर को आपकी ओर और अधिक आकर्षित करेगा। आज आप अपने रिश्ते में लीड लेंगे। शाम को किसी उत्सव या पार्टी में साथ जाने का मौका मिलेगा।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)  आज छोटी-छोटी बातों पर बहस से बचें। पार्टनर की किसी बात को दिल पर न लगाएं। शिवरात्रि की तैयारी मिलकर करना आपके रिश्ते में नजदीकियां लाएगा।  

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)  प्रेम के मामले में आज आप भाग्यशाली रहेंगे। शुक्र की कृपा से आपके रिश्ते में नयापन आएगा। अगर किसी को मन की बात कहनी है, तो आज का दिन ग्रीन सिग्नल दे रहा है।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)  आज आपके रिश्ते में जुनून  बढ़ेगा। पार्टनर के प्रति आपकी निष्ठा और बढ़ेगी। हालांकि, शक करने की आदत से बचें, यह प्रेम की डोर को कमजोर कर सकता है।   

नु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)  आज आप अपने पार्टनर के साथ किसी एडवेंचर या यात्रा की योजना बना सकते हैं। हंसी-मजाक से भरा दिन रहेगा। सिंगल लोगों की तलाश आज खत्म हो सकती है।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)  आप थोड़े व्यावहारिक रहेंगे, जिससे पार्टनर को लग सकता है कि आप उन पर ध्यान नहीं दे रहे। अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त करना आज बहुत जरूरी है।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope)  आज आप लीक से हटकर कुछ करेंगे। पार्टनर के लिए कोई अनोखा सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। दोस्ती प्यार में बदल सकती है।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)  आज आप सपनों की दुनिया में रहेंगे। पार्टनर के साथ बिताया गया हर पल आपको सुकून देगा। आज की शाम किसी आध्यात्मिक स्थान या मंदिर दर्शन के लिए भी बहुत शुभ है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News