लव राशिफल 24 जून- तेरे बिन अब न लेंगे एक भी दम, तुझे कितना चाहने लगे हम
punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2026 - 01:49 AM (IST)
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) सिंगल अपने अकेलेपन को भुलकर घर और घरेलू ख़ुशियों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। स्वभाव में मधुरता रखेंगे तो लव लाइफ के लिए समय बेहतरीन हो सकता है।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) सिंगल को तरक्की करने के बेहतरीन मौके मिलेंगे। वे प्यार, इश्क और मोहब्बत से दूरी बनाकर रखेंगे। लव लाइफ में मनचाही इच्छाएं पूरी करने का मन होगा लेकिन व्यस्तता के चलते ये संभव नहीं हो पाएगा।
उपाय- भगवान कार्तिकेय के मंदिर में तेल का दीपदान करें।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) रिलेशन को शादी में बदलने से पहले एक-दूसरे को जानने-समझने का अच्छे से प्रयास करें। मैरिड कपल्स के घर कोई बड़ी खुशखबरी दस्तक देने वाली है।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) कपल्स रोमांस का भरपूर आनंद लेंगे। कुंवारों के लिए खुशियों की बहारें छाएंगी, कई रिश्ते आने के योग हैं। लव बर्ड्स रिश्ते में मजबूती लाने के लिए साथी पर विश्वास बनाए रखेंगे।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) लव लाइफ रोमांटिक मोड़ लेगी। आप अपने सारे काम छोड़कर साथी के साथ प्यार का मजा लेंगे। सिंगल के लिए आज समय अच्छा नहीं है।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज पार्टनर की अदाएं देख होश उड़ेंगे, रात रंगीन रहेगी। रिश्ते की गर्माहट सुखद एहसास महसूस कराएगी। सिंगल के डबल होने के पूरे चांस हैं।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) लव लाइफ में पार्टनर की तरफ से रिश्ते में कोई दिलचस्पी देखने को नहीं मिलेगी, जिस कारण संबंधों में दरार आने की संभावना है। अन्य की लव लाइफ में भी परेशानियां बनी रहेंगी। सिंगल सब के सामने क्रश को अपने दिल की बात बोल देंगे।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) लव लाइफ को मज़े से गुजारना है तो साथी की हर बात व काम में अपना इंटरेस्ट बनाए रखें। उन्हें जितना प्यार देंगे बदले में उससे अधिक मिलेगा।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) जो लोग रिलेशन में हैं, वो रोमांटिक डिनर डेट पर जा सकते हैं। आज साथी से किया गया मजाक भारी पड़ेगा, वो आप को बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं। सिंगल अपने प्यार के पागलपन की सारी हदें पार कर देंगे।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) ज़िम्मेदारियों का बोझ अकेले उठाने की बजाय पार्टनर के साथ शेयर करें वर्ना एक मोड़ पर आकर आप खुद से इरिटेट हो जाएंगे। मौज-मस्ती का मिलकर आनंद उठाएं।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज साथी आपसे अपने दिल की बात शेयर करेंगे, दबे एहसास जागेंगे। सिंगल किसी के प्यार के जाल में फंस सकते हैं। मैरिड कपल्स की लव लाइफ में थोड़ी समस्या आ सकती है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज का दिन रोमांस की गहराईयों में डूबे रहेंगे, लव लाइफ में सफलता इस समय आपके साथ है। रचनात्मकता को बढ़ाने के लिए मिलकर अच्छी योजनाएं बनाएंगे।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
