लव राशिफल 16 जून- हम-दोनों तन्हा हो, ना कोई भी रहे इस घर में
punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 01:32 AM (IST)
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज पार्टनर के द्वारा दी गई सलाह प्रेम जीवन में रौनक लेकर आ सकती है। किसी समस्या से भी निजात मिलेगा। सिंगल क्रश को देखकर अपनी आंखों की प्यास को बुझाएंगे।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज शब्दों के बजाय पार्टनर आपके साथ इशारों में बातें करने का प्रयास करेंगे। सिंगल को घरवालों की तरफ से कोई सरप्राइज मिल सकता है।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज अपने दीवानेपन पर कंट्रोल नहीं रहेगा, उसी दिशा में जाना पसंद करेंगे, जहां पार्टनर ले जाएगा। साथी से खास जुड़ाव महसूस करेंगे, प्रेम जीवन रंगों से भरा रहेगा। सिंगल क्रश को दीवानों की तरह चाहेंगे।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज आप की रोमांटिक बातें साथी को बावरा कर देगी, वो आप के आगे-पीछे घूमते रहेंगे। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। सिंगल अपने अकेलेपन को दूर करने की कोशिश करेंगे।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज पार्टनर का मन चिंताओं से घिरा रहेगा। आपका निस्वार्थ प्रेम ही अब उन्हें इस परेशानी से दूर कर सकता है। सिंगल क्रश को जवाब देने के लिए थोड़ा समय देंगे।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) लव लाइफ में पार्टनर को आपसे और ज्यादा प्यार होने का एहसास होगा। साथी की अठखेलियां दिल के तार हिलाएंगी, खुद को कंट्रोल में रखने की कोशिश करें। सिंगल क्रश को कई दिनों तक देखने के लिए तरस जाएंगे।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज लव लाइफ में रोमांस का नशा इस कदर छाएगा कि पार्टनर आप की सारी थकान को दूर कर देंगे। मैरिड कपल्स हसीन पलों का आनंद लेने के लिए रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। सिंगल क्रश को दीवानों की तरह चाहेंगे।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज पार्टनर रोमांस के जरिए आपके साथ प्यार की डोर को मजबूत करने में सफल रहेंगे। सिंगल फोन के सहारे क्रश से अपने मन की बात करेंगे।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज अंतरंग क्षणों को लेकर साथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। जो लोग रिलेशन में हैं, पार्टनर के साथ बेक्रअप होने की संभावना है। सिंगल क्रश को देखने के लिए बेचैन रहेंगे।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज किसी एकांत जगह पर बैठकर अपने सीक्रेट शेयर करने का प्रयास करेंगे। संभल कर रहें साथी गुस्सा हो सकते हैं। क्रश का तारीफ करना, मीठा एहसास देगा।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज पार्टनर और आपके बीच प्यार की खट्टी-मीठी नोंक-झोंक रिश्ते को पहले से ज्यादा हसीन बनाएगी। सिंगल एक्स के साथ फासलों को मिटाने की कोशिश करेंगे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज पार्टनर का जोश देखकर खुद को रोमांस करने से रोक नहीं पाएंगे। मैरिड लाइफ में अनचाहे बदलाव देखने को मिलेंगे। सिंगल क्रश के करीब जाने के लिए सारी हदें पार कर देंगे।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
