लव राशिफल 12 जून- है मेरी कसम तुझको सनम, दूर कहीं ना जा

punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2026 - 01:03 AM (IST)

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) लव लाइफ में गर्माहट लाने के लिए कुछ स्पेशल करेंगे। मैरिड कपल्स हनीमून के लिए हिल स्टेशन पर जा सकते हैं। सिंगल को मनचाहा प्यार पाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) अंतरंग संबंधों को लेकर साथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। कहीं एकांत में समय बिताने का मन बनाएंगे। सिंगल की जिंदगी में लव लाइफ का आरंभ होगा।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज साथी के द्वारा रोमांस के लिए की गई मेहनत खूब मजा देगी। लव लाइफ के लिए कोई जरूरी फैसले लेंगे। सिंगल रिलेशनशिप में आने से पहले एक बार जरूर सोच लें।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज पार्टनर के ऊपर काम का बोझ रहेगा इसलिए चाह कर भी मिलने का मौका नहीं मिल पाएगा। क्रश की आंखों में अपने लिए फीलिंग देखकर खुशी मिलेगी।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज पार्टनर आपकी रोमांटिक बातों के जरिए आपको अपने प्यार का अहसास करवाएगा। सिंगल क्रश के लिए कुछ खास करने को प्रेरित होंगे।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) साथी का रोमांस करने का तरीका गजब का आनंद देगा। लव पार्टनर भी जमकर साथ देंगे और फोरप्ले का खूब आनंद देंगे। सिंगल एक्स को भूलने की कोशिश करेंगे।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज लव लाइफ की समस्या को सुलझाने के लिए किसी अनुभवी की मदद की जरुरत पड़ सकती है। सिंगल का व्यवहार उनको क्रश के और पास ले जाएगा।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज साथी के साथ कोई गलतफहमी पैदा हो सकती है। कान के कच्चे न बनें। सिंगल को मार्गदर्शन की जरुरत पड़ेगी।  

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज का दिन थोड़ा खराब रहेगा। पार्टनर के साथ संबंध बनाना चाहेंगे लेकिन निराशा हाथ लग सकती है। सिंगल अपने मन को बहलाने के लिए किसी यात्रा पर जाएंगे। 

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज पार्टनर प्रेम में खुशहाली लाने का प्रयास करेंगे लेकिन बेवजह का गुस्सा परेशानी का कारण बन सकता है। सिंगल अपनी चाहत के दिए को बुझने नहीं देंगे।  

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज पार्टनर की बांहों में आकर सारे दिन की थकावट दूर हो जाएगी, साथी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। सिंगल क्रश को न देखकर उतावले हो जाएंगे।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज दिन सामान्य तरीके से गुजरेगा लेकिन पार्टनर इसमें रोमांस का तड़का लगाना नहीं भूलेंगे। सिंगल क्रश से प्यार पाने की इच्छा रखेंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News