लव राशिफल 20 जून- मुझको तू चाहिए तेरा प्यार चाहिए, एक बार नहीं सौ बार चाहिए
punjabkesari.in Saturday, Jun 20, 2026 - 01:09 AM (IST)
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज लव लाइफ में प्यार का आलम बना रहेगा, दैहिक आकर्षण बनने की संभावना है। शादीशुदा कपल्स के दिल की तमन्ना पूरी होगी। सिंगल दीवानगी की हद तक फ्लर्ट करेंगे।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज फीके रोमांस में जान डालने के लिए पार्टनर बॉलीवुड मूवीज से इंस्पिरेशन लेंगे। सिंगल पंखों को खोलकर प्यार की उड़ान भरेंगे।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) लव लाइफ में पार्टनर प्यार की सारी हदें तोड़कर रोमांस के नशे में मदहोश रहेंगे। विवाहित कपल्स के जीवन में नई खुशियां दस्तक देंगी। सिंगल क्रश के लिए दीवानगी की सारी हदें पार कर देंगे।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) सिंगल को हिदायत दी जाती है, वे जैसे हैं वैसे ही रहें। किसी के लिए खुद को बदलेंगे तो अपना अस्तित्व खो देंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी, साथी जीवन में कुछ पाने के लिए प्रेरित करेगा।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज साथी थोड़ा परेशान रह सकते हैं। ऐसे में आपको उनकी ताकत बनना होगा। लाइफ जीने का आपका सकारात्मक रुख और प्रेरणात्मक बातें पार्टनर को प्रभावित करेंगी।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज आपकी अठखेलियां साथी को आपके और भी करीब ले आएंगी। जो रिलेशन में हैं,उनके पार्टनर शारीरिक संबंध बनाने की मांग कर सकते हैं। सिंगल को विवाह के लिए अच्छे रिश्तों का प्रस्ताव मिलेगा।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज डेटिंग के दौरान साथी के साथ रोमांचक दौर को एंजॉय करने वाले हैं। गिफ्ट मिलने की भी संभावना है। सारा दिन एक्साइटमेंट बनी रहेगी।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज साथी गुस्से में आपा खो सकते हैं। ऐसे में धैर्य से काम लें। कड़वा न बोलें, न ही ताने मारें। रात तक पार्टनर को अपनी गलती का एहसास होगा। फिर सब नार्मल हो जाएगा।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज पार्टनर के द्वारा की गई प्यार में मेहनत सफल हो जाएगी। साथी के साथ समय गुजार कर दिन-रात फूलों से महकेंगे। सिंगल रोमांटिक गाने सुनकर अपने दिल को खुश करेंगे।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) अपने साथी को प्रभावित करना है तो हर वक्त उनके सामने प्ऱेजेंटेबल बन कर रहें। साफ़-सुथरा सली़केदार रहन-सहन हर किसी को अच्छा लगता है।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) लव लाइफ में पार्टनर के साथ रोमांटिक मूवी देखने जा सकते हैं। मैरिड कपल्स अपनी तड़प को बुझाने के लिए रोमांस की नई तकनीक को अपनाएंगे। सिंगल क्रश के पास जाकर बैठने का प्रयास करेंगे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज साथी के साथ मिलकर रोमांटिक मूवीज देखेंगे लेकिन रोमांस करने के लिए सबर के घूंट पीने पड़ेंगे। सिंगल आज इश्क की गली में घुसने में सफल हो जाएंगे।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
