लव राशिफल 23 अक्टूबर - दीवाना कर रहा है तेरा रूप सुनहरा

punjabkesari.in Tuesday, Oct 22, 2024 - 03:38 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) जो लोग रिलेशन में हैं, वो अपने रिश्ते को लेकर घर वालों से खुलकर बात करेंगे। अन्य की लव लाइफ नार्मल रहेगी। सिंगल के लिए अच्छे और बड़े घर से रिश्ता आ सकता है।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज साथी आपसे किए गए किसी वायदे को पूरा करने की कोशिश करेंगे। दोनों साथ में रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। सिंगल मन ही मन क्रश के साथ शादी के सपने देखेंगे।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज साथी आपके खराब मूड को चेंज करने के लिए आपको कोई तोहफा दे सकते हैं। लव लाइफ मस्त रहेगी। सिंगल क्रश के साथ सपनों में जमकर रोमांस करेंगे।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) लव पार्टनर आपको स्पेशल फील करवाने के लिए रिश्ते में कुछ नयापन लेकर आएंगे, नमकीन रोमांस का भरपूर लाभ उठाएंगे। सिंगल घर वालों की पसंद से शादी के लिए मान जाएंगे।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) रोमांस के लिए आज का दिन बहुत शानदार रहने वाला है। साथी की प्यारी भरी नोंकझोंक दोनों के रिश्ते में चार चांद लगा देगी। सिंगल एक्स की यादों को भुलाने के लिए किसी और से दोस्ती करेंगे।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज मैरिड कपल्स का रिलेशन पहले से और भी अधिक गहरा होगा। लव पार्टनर एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करेंगे। सिंगल की शाम रंगीन रहेगी।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज साथी काम में व्यस्त रहने के कारण आपको संतुष्ट करने में असफल रहेंगे। जिससे दोनों के बीच मनमुटाव होने की संभावना है। सिंगल क्रश के आसपास भंवरों की तरह घूमते रहेंगे।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज प्यार का जोश दोनों के सिर चढ़कर बोलेगा। पार्टनर इस जोश को बरकरार रखने के लिए इंटिमेसी का सहारा लेंगे। सिंगल क्रश को जलन महसूस करवाने के लिए किसी और की तारीफ करेंगे।  

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज का दिन रोमांस के लिए मिलाजुला रहने वाला है। साथी आपकी कही हुई किसी बात को लेकर कंफ्यूज रहेंगे। सिंगल दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज प्रेम जीवन कुछ ज्यादा ही रंगीन रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ मधुरता बढ़ेगी। सिंगल क्रश का दिल जीतने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज लव लाइफ में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में चल रहा आपसी तनाव खत्म होगा। सिंगल क्रश के लिए बढ़ रही फीलिंग्स को कम करने के लिए किसी काम में खुद को व्यस्त रखेंगे।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज साथी सारा दिन आपके साथ बिताई शाम को याद करके खुश होते रहेंगे। लव लाइफ में रोमांस का जबरदस्त तड़का लगेगा। कार्यक्षेत्र में कोई सिंगल की तरफ आकर्षित हो सकता है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News