लव राशिफल 2 सितंबर- घटा छाई है मोरा मन तरसे

punjabkesari.in Wednesday, Sep 02, 2026 - 01:54 AM (IST)

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज किसी बात को लेकर साथी के साथ झगड़ा हो सकता है इसलिए अपनी भाषा पर संयम रखें। सिंगल दोस्तों के साथ क्रश की बातें करके अपना टाइम पास करेंगे।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज साथी के साथ प्यार और रोमांस बढ़ता हुआ नजर आएगा। दोनों अपने क्वालिटी टाइम को अच्छे से एन्जॉय करेंगे। कार्यक्षेत्र में सिंगल किसी की तरफ आकर्षित हो सकते है।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज आपकी लव लाइफ में सुख-शांति महत्वपूर्ण रहेगी। पार्टनर खुद से अधिक आपको खुश करने में लगे रहेंगे। सिंगल अपनी परफेक्शन पर ध्यान देंगे।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज साथी आपको खुश रखने के लिए कुछ मस्ती-मजाक कर सकते हैं। पार्टनर की तरफ से कोई तोहफा मिल सकता है। एक पल क्रश को अपनी आंखों के सामने न देखकर सिंगल बेचैन हो जाएंगे।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज साथी रिश्ते में इंटिमेसी को बढ़ावा देंगे, प्यार भरे क्षणों का आनंद लेंगे। सिंगल खुद को काफी आकर्षक और आत्मविश्वास से भरा हुआ पाएंगे।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज आप व्यवस्थित और सूक्ष्म दृष्टिकोण अपनाएंगे तभी बिगड़े संबंधों को संभालने में सफल हो पाएंगे। सिंगल तीव्र और पैशनेट अनुभवों की ओर आकर्षित होंगे।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)  आज साथी आपसे अपने प्यार का इजहार करने के लिए कोई स्पेशल तोहफा दे सकते हैं, रोमांस के खूब मजे लेंगे। सिंगल दोस्तों के साथ अपना समय व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज साथी और आप एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह से कैद रहेंगे। जिससे प्रेम-प्रसंगों में मधुरता बनी रहेगी। किसी आकर्षित व्यक्ति से मुलाकात सिंगल के दिल की तारों को छेड़ सकती है।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)  आज अच्छी-भली चल रही लव लाइफ में किसी तीसरे की एंट्री परेशानी खड़ी कर सकती है। सिंगल अपनी तड़प को दूर करने के लिए गलत कामों में हाथ डालने से बचें।  

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज रोमांस और रिश्तों पर समान रुप से ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है, तभी लव लाइफ का खूब आनंद ले पाएंगे। सिंगल के व्यक्तिगत अनुभव और परिस्थितियां बदलेंगी।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज साथी अपने प्यार को जाहिर करने के लिए कोई तोहफा देंगे। अन्य साथी के साथ रोमांस के सपनों में खोए रहेंगे। सिंगल अपने दोस्तों को रिलेशन में देखकर खुद को बहुत अकेला और तन्हा महसूस करेंगे।  

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज का दिन आपके रिश्ते में समझ और सहयोग को बढ़ावा देगा लेकिन लव लाइफ में स्थिरता और नियमितता प्राथमिकता होगी। सिंगल नवीनता की ओर आकर्षित होंगे।  

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News