लव राशिफल 5 सितंबर- रूठेगा ना मुझसे, मेरे साथिया, ये वादा कर

punjabkesari.in Saturday, Sep 05, 2026 - 01:51 AM (IST)

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज आपके रिश्ते को नई ऊर्जा मिलेगी। सिंगल को एक्स से मिलने और बातचीत करने का अवसर मिल सकता है, जिससे प्रेम जीवन में संभावनाएं बढ़ सकती हैं।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज का दिन आपके रोमांस के क्षेत्र में खुशी और संतोष लाएगा। सिंगल किसी खास व्यक्ति के साथ गहरा भावनात्मक कनेक्शन बनाने का प्रयास कर सकते हैं, जो उनके दिल को छू सकता है।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज आपकी व्यक्तिगत स्थिति थोड़ी मंद रहेगी लेकिन लव लाइफ को लेकर जोश गजब का रहेगा। सिंगल क्रश के साथ दीर्घकालिक संबंध बनाने में यकीन करेंगे।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक और सपनीले क्षणों का आनंद लेंगे। सिंगल की एक्स से मुलाकात होगी, वो उनकी विचारधारा और स्वतंत्रता की सराहना करेंगे।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज अपने पार्टनर के साथ रोमांस में प्रयोगशीलता दिखा सकते हैं। सेक्सुअल लाइफ में भी नई और दिलचस्प गतिविधियों का अनुभव होगा। सिंगल सपने देखने में व्यस्त रहेंगे।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज अपने पार्टनर के साथ रोमांस को व्यवस्थित और सुचारू रूप से बढ़ाने के मनचाहे मौके मिलेंगे। क्रश के साथ भावनात्मक और शारीरिक रूप से जुड़ाव महसूस करेंगे।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज आपकी लव लाइफ में जोशीली ऊर्जा और उत्साह का बहाव रहेगा। सिंगल सौहार्द और सामंजस्य की खोज में रहेंगे, मनचाहे साथी के मिलने से जीवन में रंगीनियां आएंगी।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज का दिन आपके रोमांस के लिए उत्साहजनक हो सकता है, साथी आपको प्रभावित करने के लिए कुछ विशेष करेंगे। सिंगल का क्रश के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत रहेगा।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)  आज यौन संबंधों में गहनता तो आएगी लेकिन उसे जी भरकर जी नहीं पाएंगे। सिंगल नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं, जो उनको एक नए मुकाम तक ले जाएगा।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत पल बिताने की संभावना है। सिंगल घरवालों के सामान्य दिशा-निर्देश का अनुसरण कर विवाह के बंधन में बंधने के लिए तैयार हो जाएंगे।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज आपकी रोमांटिक लाइफ में नवीनता और अनोखेपन की भावना रहेगी। सिंगल घरवालों से अपने सपनों और भावनाओं को खुले दिल से साझा करेंगे।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज साथी के संवाद और नए विचार आपके रोमांस को रोमांचक बना सकते हैं। सिंगल अपने नए रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए समझदारी के साथ काम लेंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News