लव राशिफल 7 सितंबर- धीरे धीरे दुनिया से दूर हुई इश्क में तेरे मैं तो चूर हुई
punjabkesari.in Monday, Sep 07, 2026 - 04:51 AM (IST)
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) प्यार के मामले में आज का दिन थोड़ा सब्र मांगने वाला है। अपनी बात जबरदस्ती मनवाने की कोशिश न करें। पार्टनर की पसंद-नापसंद का ध्यान रखें।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज आपके रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ मिलकर लिया गया कोई फैसला आपको खुशियां देगा। दिन हंसी-खुशी से बीतेगा।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज आप अपने पार्टनर का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रहेंगे। आपका आत्मविश्वास और प्यार उन्हें बेहद पसंद आएगा। सिंगल लोगों को आज कोई नया प्रपोजल मिल सकता है।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज आपका मन थोड़ा भावुक रह सकता है। अपने पार्टनर से अपने दिल की बात शेयर करें, वे आपकी बात समझेंगे। एक-दूसरे का साथ आपके रिश्ते को और गहरा बनाएगा।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज का दिन आपके लव लाइफ के लिए काफी रोमांचक रहेगा। पार्टनर के साथ कहीं घूमने या डिनर का प्लान बन सकता है। आपकी हंसी-मजाक रिश्ते में नई ताजगी लाएगी।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) अपने पार्टनर को आज थोड़ा वक्त और पर्सनल स्पेस दें। छोटी-छोटी बातों पर उलझने से बचें। शाम तक माहौल प्यार भरा और सुकून देने वाला हो जाएगा।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) सच्ची और खुलकर की गई बातचीत आज आपके रिश्ते को मजबूत करेगी। अपने पार्टनर के सामने अपनी भावनाएं जताने में संकोच न करें। जो लोग सिंगल हैं, उनकी किसी खास इंसान से मुलाकात हो सकती है।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज दिन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा, जिस वजह से साथी के किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। सिंगल दोस्तों की मदद से क्रश को अपने दिल का हाल कहने का प्रयास करेंगे।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज आपके लव लाइफ में नया उत्साह रहेगा। पार्टनर के साथ कोई नई और मजेदार गतिविधि प्लान कर सकते हैं। सिंगल लोगों के लिए नया रिश्ता शुरू होने के योग हैं।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज आपके रिश्ते में भरोसा और सम्मान बढ़ेगा। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद अपने पार्टनर के लिए समय जरूर निकालें, एक छोटी सी मुलाकात भी दिन बना देगी।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज आप और आपके पार्टनर एक-दूसरे के बेहद करीब महसूस करेंगे। अपनी अनूठी सोच से आप अपने साथी को कोई खूबसूरत सरप्राइज दे सकते हैं।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज अपने साथी के प्रति अपना प्यार जताने का बेहतरीन दिन है। दिल से निकली कोई बात उनके चेहरे पर मुस्कान ले आएगी। रिश्ते में प्यार और समझ बढ़ेगी।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
