लव राशिफल 18 फरवरी- चोरी-चोरी तुमको देखा करते हैं हाल-ए-दिल सुनाने से ना जाने क्यों डरते हैं

punjabkesari.in Sunday, Feb 18, 2024 - 07:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) रोमांस के लिहाज से आज का दिन काफी मिलाजुला रहने वाला है। जो जातक सिंगल हैं क्रश के साथ उनका रिश्ता मजबूत होता हुआ दिखाई देगा।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज पार्टनर के बाहर घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। पार्टनर के मन में इतना प्यार देखकर अपना दिन खुशनुमा बना जाएगा। सिंगल जातक अभी भी एक्स के वेट में रहेंगे।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज साथी के साथ रिश्ता पहले से भी ज्यादा मजबूत हो जाएगा। दोनों एक साथ रोमांटिक क्षणों का आनंद उठाने में कामयाब होंगे। सिंगल का मन भी रोमांस करने को करेगा।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज पार्टनर आपकी हर जरूरतों का भरपूर ख्याल रहेंगे। प्यार के मामले में आप बहुत ही भाग्यशाली फील करेंगे। सिंगल क्रश के साथ डिनर या लंच डेट पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। इस वजह से दोनों के बीच दूरियां उत्पन्न हो जाएंगी। सिंगल अपनी बातों से क्रश को अपने प्यार का अहसास दिलवाएंगे।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)  आज पार्टनर आपके साथ बहुत ही अलग तरीके से रोमांस करेंगे। ये देखकर अपने तन और मन की प्यास बुझ जाएगी। सिंगल का क्रश के साथ संबंध बिगड़ सकता है।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज साथी के साथ तारों की छांव में बैठकर रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे। सिंगल लव लाइफ को दुबारा स्टार्ट करने के लिए बहुत सोच-विचार करेंगे।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)  आज लव लाइफ में पार्टनर से धोखा मिलने की सम्भावना है। अन्य का दिन ठीक-ठाक रहेगा। सिंगल तन और मन से काफी अकेलापन महसूस करेंगे।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) रोमांस के लिए आज का समय आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। सिंगल क्रश को प्रपोज करके जवाब के इंतजार में रहेंगे।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज प्रेम जीवन में आने वाली रुकवाटें दूर होती हुई नजर आएँगे। संबंध बनाने के लिए सारे जरुरी कामों को इग्नोर कर देंगे। सिंगल सपनों में भी प्रेम दुनियां में खोए रहेंगे।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज साथी का रोमांस के लिए मूड बनाने के लिए खास यत्न करने होंगे। सिंगल क्रश से बात करते-करते उसकी आंखों में खोए रहेंगे।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) लव लाइफ के लिए आज का दिन बहुत मस्त रहेगा। साथी के साथ एकांत में समय बिताएंगे। सिंगल क्रश को किसी बहाने से अपने मन की बात बोलने की कोशिश करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News