लव राशिफल 7 मई- मेरी आशिकी अब तुम ही हो

punjabkesari.in Thursday, May 07, 2026 - 01:32 AM (IST)

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज लव लाइफ को एंजॉय करने के लिए कहीं बाहर जाएंगे। रोमांस की गर्माहट से तन मन महकेगा। सिंगल अकेलापन दूर करने के लिए फिल्म देखने का प्लान बनाएंगे।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)  इस राशि के विवाहित कपल एक-दूसरे को हर काम में मदद करेंगे। जिससे जीवन और बेहतर होता दिखाई देगा। प्रेमी की बात करें तो आज एक-दूसरे से कहासुनी हो सकती है परंतु शाम तक दोनों का गुस्सा शांत हो जाएगा और हालात बेहतर होंगे। 

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज के दिन रिश्तों में मनमुटाव की वजह से आई दूरी मिटेगी। लव रिलेशन्स को नई ऊर्जा के साथ एंजॉय करेंगे। सिंगल को भाग्यशाली पार्टनर मिलेगा जो उनकी लाइफ में ढेरों खुशियों लेकर आएगा।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) इस राशि के लोगों का दिल टूट सकता है, अगर रिश्ते को बचाना चाहते है तो पूरे दिल से मेहनत करें। जिन लोगों के बीच समस्याएं चल रही हैं, उनके जीवन में बड़ों के हस्तकक्षेप से समस्याओं का अंत होगा।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज किसी अन्य की तुलना अपनी लव लाइफ से करेंगे, जिससे रिश्ते में तनाव पैदा होगा। अपने प्यार का इजहार करने के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। सिंगल सोशल नेटवर्किंग साइट पर लंबी रोमांटिक बातचीत के मूड में रहेंगे।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज का दिन लव लाइफ के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। पार्टनर के साथ रोमांटिक वक्त बिताने का मौका मिलेगा। सिंगल अतीत भुलाकर नई उम्मीद की किरण देखेंगे, जीवन में आगे बढ़ने के सुनहरे मौके मिलेंगे।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज छोटी यात्रा पर जाने के योग हैं। लव लाइफ में मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। अविवाहितों के अरेंज मैरिज के योग हैं। सिंगल को पुराना साथी चीट कर सकता है, सावधान रहने की जरुरत है। 

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) अविवाहित लोगों के विवाह के अच्छे योग बनते नजर आ रहे हैं। मैरिड लोगों के जीवन में समय रोमांटिक लाभ लेकर आएगा, ध्यान रखें कि हर कार्य में साथी का सहयोग दें, साथ न छोड़ें। 

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) पुराने प्रेम संबंध आज पर हावी हो सकते हैं। संयम से काम लें, कशमकश की स्थिती बनी रहेगी। लव लाइफ को लेकर कोई भी फिलिंग नहीं आएगी। सिंगल अपने एकतरफा प्रेम से वंचित हो सकते हैं। 

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज लव लाइफ कुछ अलग ही मजा देगी। एक मीठे दर्द का एहसास तन और मन को प्रफुल्लित करेगा। सिंगल की एक्स से सुलह होने की संभावना बन रही है, संभव है पुरानी बातें भुल कर आगे बढ़ें।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज पार्टनर के बारे में गलत बात सुनकर तन मन विचलित रह सकता है, अफवाहों पर ध्यान न दें। लव लाइफ में उदासी छाई रहेगी। सिंगल पूर्व में की गई गलतियों को लेकर पछताएंगे लेकिन जल्दी ही खुशियां आएंगी।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) जो लोग आज किसी से अपने प्यार का इज़हार करने जा रहे हैं, तो जरा सावधान हो जाएं क्योंकि हो सकता है आपका प्यार ठुकरा दिया जाए। मैरिड लोग आज एक-दूसरे को समय देने का प्रयास करेंगे पर सफल नहीं हो पाएंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News