लव राशिफल 11 फरवरी- वादा रहा सनम, होंगे जुदा न हम

punjabkesari.in Thursday, Feb 11, 2021 - 01:53 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज सारा दिन उतार-चढ़ाव के बीच गुजरेगा। साथी रोमांटिक भी रहेंगे और केयर भी करेंगे लेकिन किसी तीसरे की वजह से रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है। वाणी में मधुरता रखें।
उपाय- तिल या उससे बनी वस्तुओं का दान करें।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज लव लाइफ बेहतरीन रहेगी। एक-दूसरे के साथ खुशी महसूस करेंगे। मनचाहा तोहफा मिलेगा। सिंग्लस हमसफर बनाने का मन बनाएंगे।
उपाय- पीपल के पेड़ पर सफेद रंग की मिठाई चढ़ाएं।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज लव लाइफ में नई ऊर्जा बनेगी, बहुत खुश रहेंगे और मनचाहा आनंद लेंगे। एक्स फिर से आपके दिल में जगह बनाने का प्रयास करेगा। विवाहेतर संबंध बनने की प्रबल संभावना है।
उपाय- तिल के लड्डू दान करें।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज सारा दिन सोच-विचार में व्यतित होगा। अपने रिश्ते को लेकर कोई फैसला ले सकते हैं। उससे पहले एक दूसरे को अच्छे से समझने के लिए पूरा समय लें। लव लाइफ में नीरसता बनी रहेगी।
उपाय- गाय को रोटी खिलाएं।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज लव लाइफ में समस्याएं आ सकती हैं। शक का बीज दोनों के रिश्ते में दरार ला सकता है। एक दूसरे के प्रति अपने विश्वास को मजबूत बनाने के लिए साथ में बैठकर बातचीत करें। 
उपाय- कोवै को दही खिलाएं।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज लव लाइफ में अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। एक दूसरे के साथ खुलकर एंजॉय करेंगे। दिन और रात खुशियों से भरे रहेंगे। कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
उपाय- वस्त्र दान करें।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज आपकी सेहत थोड़ी नासाज रह सकती है। पार्टनर का स्वभाव भावुक और केयर करने वाला रहेगा। वे ज्यादा से ज्यादा समय आपके  साथ बिताने का प्रयास करेंगे।
उपाय- आंवला और उससे बनी वस्तुओं का दान करें।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज फिजिकल विकनैस की वजह से लव लाइफ में मनचाहा आनंद नहीं ले पाएंगे। जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा और अनचाहे दबाव की स्थिति बनेगी। साथी का भरपूर सहयोग और प्यार मिलेगा।
उपाय- किसी धार्मिक स्थान पर तिल का तेल दान करें।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज आपको आपसी तालमेल को सुधारना होगा। म्युचुअल अंडरस्टैंडिंग बढ़िया बनेगी तभी लव लाइफ को एंजॉय कर पाएंगे। लॉन्ग ड्राइव पर अथवा कहीं छोटी यात्रा पर घुमने जा सकते हैं।
उपाय- कंबल दान करें।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज लव लाइफ में थोड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। फिर भी साथी ज्यादा प्रसन्न नहीं होंगे। सिंग्लस के रिश्ते की बात चल सकती है लेकिन बहुत विचार करने के बाद ही किसी फैसले पर पहुंचे।
उपाय- तुलसी पर तिल के तेल का दीपक जलाएं।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज कोई तीसरा आपके प्रेम संबंधों में दरार लाने का प्रयास करेगा।  एक दूसरे को समझना और भरोसा बनाए रखना ज्यादा जरूरी है। तभी एक दूसरे से प्यार की भावना मजबूत होगी।
उपाय- ललाट पर चंदन से तिलक करें।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज का दिन प्रेम के नजरिए से मिलाजुला परिणाम देने वाला साबित होगा। प्रैक्टिकल होकर कोई भी फैसला करें, इमोशनल होना मूर्खता होगी। प्यार की कठिन परीक्षा से गुजरेंगे।
उपाय- कुत्ते को रोटी खिलाएं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News