लव राशिफल 16 सितंबर- तेरी हर बात पे हम ऐतबार करते हैं...

punjabkesari.in Wednesday, Sep 16, 2020 - 06:07 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज सारा दिन साथी के साथ प्रेम-प्यार में व्यतित होगा। भविष्य को लेकर जो भी योजनाएं बनाएंगे, वो जल्दी पूरी होंगी।
उपाय- हरे रंग की वस्तुओं का दान करें।

वृष- आज प्रतिबद्धताओं के चलते रोमांस और प्यार से दूर रहना पड़ेगा। संभव है समय के आभाव के कारण पार्टनर से बात भी न हो पाए।
उपाय- लव राशिफल 16 सितंबर- तेरी हर बात पे हम ऐतबार करते हैं...भगवान गणेश की पूजा करें।

मिथुन- आज मित्र मंडली में आपके प्रेम प्रसंगों को बहुत उछाला जाएगा। मैरिड कप्लस को बड़ी खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं। जो आने वाला कल भी बदल सकती है।
उपाय- गणेश जी को मोदक चढ़ाएं।

कर्क- आज अपने लिए परफेक्ट पार्टनर खोजने में कामयाब होंगे लेकिन पहली नजर के आकर्षण को प्यार कहना काफी जल्दबाजी होगी। भविष्य पर विचार करके आगे बढ़ें।
उपाय-अपने पलंग के नीचे कोई भी कबाड़ या सामान न रखें।

सिंह- आज कुछ ऐसी परिस्थितियां बनने वाली हैं, जिससे लव रिलेशन में तनाव आने की संभावना है। छोटी-छोटी बातें भी अचानक से महत्वपूर्ण हो जाएंगी।
उपाय- मेहंदी का दान करें।

कन्या- आज लव रिलेशन में छोटी सी बात पर बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। बेहतर है चुप रहा जाए अन्यथा आपको गलत समझा जा सकता है।
उपाय- आपका शयनकक्ष हवादार होना चाहिए।

तुला- आपको अपने लव रिलेशन से क्या अपेक्षाएं हैं, इस पर विचार करने का समय है। यदि आपके पार्टनर के साथ विचार मेल नहीं खाते तो बड़ा फैसला लेने की अवश्यकता है।
उपाय- अपने पास हरे रंग की वस्तु रखें।

वृश्चिक- आज साथी के साथ चल रहे मतभेद बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें। संभव है थोड़ा झुकना भी पड़े। रिश्ता बचाना या खत्म करना आपके हाथ में है।
उपाय- किसी बुजुर्ग की सहायता करें।

धनु- आज का दिन तो साधारण है लेकिन साथी के दीवानगी और प्यार भरे काम आपके दिन को असाधारण बना देंगे। बहुत सारी खुशियां मिलने वाली हैं।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।

मकर- आज साथी को अपने दिल की बात कहने का अच्छा अवसर है। लव मैरिज के लिए भी घर पर बात की जा सकती है, समय शुभ है।
उपाय- आज नमक न खाएं।

कुंभ- आप किसी खास के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। संभव है ये रिश्ता लंबा चले। अपनी योजनाओं को प्राथमिकता देने की बजाय साथी की खुशियों का ध्यान रखें।
उपाय- गणेश जी को सिंदूर चढ़ाएं।

मीन- अगर आप अकेले हैं तो आज कोई खास आपकी लाइफ में आने वाला है। जो किसी अलग संस्कृति का हो सकता है। मैरिड कपल्स का दिन परिवार के साथ व्यतित होगा।
उपाय- नहाने के पानी में गंगाजल मिलाएं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News