लव राशिफल 20 सितंबर- तेरी आंखों को आंखों से चूमने हम लगे तुझको बाहों में ले ले कर झूमने हम
punjabkesari.in Sunday, Sep 20, 2026 - 04:51 AM (IST)
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बहुत बेहतरीन रहेगा। किसी पुराने दोस्त या खास इंसान की वजह से आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) प्रेम संबंधों में थोड़ी सी सतर्कता की आवश्यकता है। किसी तीसरे व्यक्ति की बातों में आकर अपने साथी पर संदेह न करें। विश्वास ही आपके रिश्ते की नींव है, इसे मजबूत रखें।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज का दिन ताजगी और नई ऊर्जा से भरा रहेगा। प्रेमी जोड़े आज अपने दिन को यादगार बनाने के लिए कुछ नया प्लान कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों के जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) कार्यक्षेत्र का तनाव अपने प्रेम जीवन पर न हावी होने दें। घर लौटकर अपने पार्टनर के साथ सुकून के पल बिताएं। जीवनसाथी की कोई बात आपको काफी प्रेरित करेगी।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज का दिन सरप्राइज और खुशियों से भरा हो सकता है। लंबे समय से चला आ रहा कोई भ्रम दूर होगा और आपके रिश्ते में एक नई मिठास घुलेगी। सिंगल लोगों के लिए नया प्रस्ताव आ सकता है।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) भावनात्मक रूप से आज का दिन काफी गहरा रहेगा। आप अपने साथी की जरूरतों को बिना कहे समझ जाएंगे, जिससे रिश्ते में अपनापन और गहरा होगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज आपके और आपके लव पार्टनर के बीच आपसी समझ बढ़ेगी। यदि आप अपने रिश्ते को विवाह के बंधन में बांधने की सोच रहे हैं, तो आज इस विषय पर चर्चा करने का शुभ दिन है।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) रिश्ते में अपने अहंकार को बीच में न आने दें। पार्टनर के विचारों का सम्मान करना आज आपके रिश्ते को संभाल सकता है। शाम के समय साथ में बिताया गया समय मन को शांति देगा।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज का दिन प्रेम जीवन के लिहाज से बेहद रोमांटिक रहने वाला है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। जो लोग सिंगल हैं, वे आज किसी को अपना दिल दे बैठेंगे।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज बातचीत में स्पष्टता बनाए रखें। काम की व्यस्तता के कारण पार्टनर को ज्यादा समय न दे पाने से थोड़ा मनमुटाव हो सकता है। शाम के समय स्थिति सामान्य हो जाएगी।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। जीवनसाथी के साथ किसी छोटी दूरी की यात्रा या डिनर की योजना बन सकती है। अपने भावुक मिजाज पर थोड़ा नियंत्रण रखें, ताकि सामने वाले को कोई गलतफहमी न हो।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ खुशनुमा पल बिताने का मौका मिलेगा। यदि कोई पुरानी अनबन चल रही थी, तो बातचीत के जरिए वह सुलझ सकती है। सिंगल लोगों को किसी खास व्यक्ति से मिलने का अवसर मिलेगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
