आज का राशिफल- 16 सितंबर 2026
punjabkesari.in Wednesday, Sep 16, 2026 - 08:30 AM (IST)
आज का पंचांग- आज दिन है बुधवार का, दिनांक 16 सितंबर 2026, शुक्ल पक्ष। हिंदू मास भाद्रपद तिथि पंचमी नक्षत्र विशाखा रहेगा, आज का योग है वैधृति और करण कौलव। आज के खास दिन पर सूर्य सिंह राशि में रहेंगे और चंद्र तुला राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल रहेगा दोपहर 12 बजकर 27 मिनट से दोपहर 01 बजकर 50 मिनट तक। आज का दिशाशूल उत्तर की तरफ रहेगा। तो फिलहाल उत्तर दिशा की ओर यात्रा टाल दें।
आज का महा उपाय- भगवान गणेश को सिंदूर अर्पित करें।
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। किसी बात को लेकर मन परेशान रहता है, तो किसी भरोसेमंद से बात कर सकते हैं। व्यापारियों को लाभ हो सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। घर में आपकी सलाह को महत्व मिल सकता है। घर खर्च बढ़ सकता है इसलिए बजट बनाकर चलेंगे तो बेहतर रहेगा। विदेश जाने की इच्छा रखने वालों का सपना पूरा हो सकता है। बाहर के खाने से परहेज़ करें, पेट खराब हो सकता है।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। घर में किसी छोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों का प्रदर्शन पहले से बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत पहले से बेहतर महसूस होगी।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। घर में आपके विवाह की बात हो सकती है। अचानक से धन लाभ हो सकता है। संतान की सेहत का ख्याल रखें, खराब हो सकती है।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। नौकरीपेशा जातकों का अनुभव आज काम आ सकता है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रेमी से मुलाकात का अवसर मिल सकता है। सेहत सही रहेगी।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। दोस्तों के साथ चल रही लड़ाई आज खत्म हो सकती है। कामकाज में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ एकांत में समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। मौसम में बदलाव के चलते सेहत पर असर हो सकता है।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापारी काम में कुछ बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं। मित्रों के साथ किसी आयोजन में शामिल होने का मौका मिल सकता है। संतान की किसी से शिकायत सुनने को मिल सकती है। मसालेदार खाने से परहेज़ करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। ऑफिस में मौज-मस्ती का माहौल रहेगा। बिना मांगे किसी को भी सलाह न दें। कारोबार के सिलसिले में विदेश यात्रा का योग बन सकता है। कंधों में दर्द हो सकता है, आराम करें।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। घर के बड़ों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत हो सकती है। अपनी ज़िंदगी को जितना निजी रख सकें, रखें। प्रेमी के लिए कोई सरप्राइज़ प्लान कर सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन अनुकूल रहेगा।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। घर के किसी सदस्य की खुशी में शामिल हो सकते हैं। पहले से निवेश किया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। लंबे समय से किसी काम में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था तो आज वह पूरा हो सकता है। विवाहित लोग अपने पार्टनर के दिल की बात को समझने की कोशिश करें। व्यापारियों को किसी दूसरे स्रोत से लाभ हो सकता है। आज हल्का बुखार परेशान कर सकता है, आराम करें।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। परिवार के बड़ों की बात को आज न टालें। किसी को पैसा उधार दिया था तो ब्याज समेत वापस मिल सकता है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती कर सकते हैं। सेहत पहले से बेहतर रहेगी।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
