लव राशिफल 13 अगस्त- मेरी राहें तन्हा-तन्हा
punjabkesari.in Saturday, Aug 13, 2022 - 07:31 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
टिप ऑफ़ द डे: Tip of the day- कभी भी अपने लवमेट और जीवनसाथी को ब्लैक कलर की कोई चीज़ गिफ्ट में न दें। इस से रिश्ते खराब होते हैं।
मेष- शुक्र व मंगल के गोचर के चलते आज जीवन में भरपूर रोमांस रहेगा। लव पार्टनर दिल की बात खुलकर करेगा और शादीशुदा जातक भी एक दूसरे के नजदीक आएंगे।
लव गुरु की सलाह- आज लाल रंग शुभ रहेगा।
वृष- आज आपके लिये खूबसूरत लम्हे इंतज़ार कर रहे हैं। पार्टनर रोमांटिक रहेगा। रिश्ते और मजबूत होंगे। शादीशुदा लोगों के दिन व रात हसीन रह सकते हैं।
लव गुरु की सलाह- आज गुलाबी रंग शुभ रहेगा।
मिथुन- प्रपोज़ करने के लिए दिन उत्तम है। आज लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों की रात खूबसूरत व रोमांटिक रहेगी।
लव गुरु की सलाह- हरा रंग शुभ रहेगा।
कर्क- आज रिलेशन में रह रहे कपल्स पर प्रेम के देवता हद से ज्यादा मेहरबान होंगे। शादीशुदा लोगों के जीवन में प्यार और रोमांस की कमी रहेगी। संभव है किसी तीसरे की एंट्री हो सकती है, जिस से पर्सनल लाइफ में तूफान मचेगा।
लव गुरु की सलाह- सफ़ेद रंग शुभ है।
सिंह- जीवनसाथी के सहयोग के चलते आज आप पूरा दिन प्यार व रोमांस में मदहोश रह सकते हैं। रिलेशन में रह रहे लोगों की भी लव लाइफ अच्छी रहेगी। परेशानियों में कमी होगी।
लव गुरु की सलाह- गोल्डन रंग शुभ रहेगा।
कन्या- अविवाहित युवाओं का शुक्र का गोचर प्यार को विवाह में बदल सकता है। जिसके चलते रोमांटिक लाइफ मजबूत होगी। विवाहित जातको को आज खुशखबरी मिल सकती है, जिस से पूरी रात हसीन रहेगी।
लव गुरु की सलाह- बेबी पिंक रंग शुभ रहेगा।
तुला- प्यार में मधुरता लौट आएगी, पार्टनर के साथ मिलकर अपनी इच्छाओं को पूरा करेंगे। पूरा दिन गुलाब की तरह महकेगा। भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं।
लव गुरु की सलाह- नीला रंग शुभ है।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें
वृश्चिक- अपनी लव लाइफ की समस्याओं को बढ़ने न दें। लवमेट को समझने का प्रयास करें। जल्दी ही सब नार्मल हो जाएगा।
लव गुरु की सलाह- पीला रंग शुभ रहेगा।
लव लाइफ में रोमांस को बढ़ाने के लिए साथी को चॉकलेट गिफ्ट करें।
धुन- आज लव लाइफ में बहार छाई रहेगी। साथी आपको खुश रखने का हर संभव प्रयास करेगा। रिश्ते में मजबूती आएगी।
लव गुरु की सलाह- सफ़ेद रंग शुभ है।
इत्र का इस्तमाल ज्यादा से ज्यादा करें।
मकर- साथी के दिल की बात को जानना होगा। लव लाइफ में आ रही दूरियां कहीं ब्रेकअप का कारण न बन जाएं।
लव गुरु की सलाह- साथी को गुलाब का फूल दें।
नीला रंग शुभ रहेगा।
कुम्भ- आज दिल और मन दोनों ही बेकाबू रहेंगे। लव लाइफ का भरपूर आनंद लेंगे। कैंडल लाइट डिनर या लॉग ड्राइव पर जा सकते हैं।
लव गुरु की सलाह- महरून रंग शुभ है।
मीन- आज सारा दिन प्यार के रंगों में डूबे रहेंगे। रोमांस का जी भर कर आनंद लेंगे। साथी कोई सरप्राइज गिफ्ट दे सकता है।
लव गुरु की सलाह- लाल रंग की कोई भी वस्तु लवमेट को गिफ्ट करें।