Jagannath Rath Yatra 2022: भगवान जगन्नाथ पहुंचे गुंडिचा मंदिर, बदमाशों ने तोड़े 20 चूल्हे

punjabkesari.in Sunday, Jul 03, 2022 - 03:43 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

पुरी (प.स.): पुरी में रथ यात्रा उत्सव में रथ खींचने के एक दिन बाद भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ को हजारों भक्त शनिवार को ‘जय जगन्नाथ’ उद्घोष और संस्कृत मंत्रोच्चारण के साथ श्री गुंडिचा मंदिर लेकर आए। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

श्री गुंडिचा मंदिर उनका जन्मस्थान माना जाता है। वे 9 जुलाई को वापसी के उत्सव तक श्री गुंडिचा मंदिर में रहेंगे और 12वीं शताब्दी के जगन्नाथ मंदिर में लौट आएंगे। इस बीच श्री गुंडिचा मंदिर की रसोई में 752 मिट्टी के चूल्हों में से लगभग 20 चूल्हे शुक्रवार रात बदमाशों ने तोड़ डाले। इसी तरह की एक घटना अप्रैल में मुख्य जगन्नाथ मंदिर में भी सामने आई थी। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था।

PunjabKesari kundlitv


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News