Indian Literature Festival: साहित्योत्सव 2024 में सुनाई देंगे गुलजार के स्वर

punjabkesari.in Sunday, Mar 03, 2024 - 07:55 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): दुनिया का सबसे बड़ा साहित्य महोत्सव साहित्योत्सव की घोषणा आज की गई। 11 मार्च से 16 मार्च, 2024 तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले इस साहित्योत्सव 2024 का 39वां संस्करण साहित्य अकादमी की 70वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में होने वाले समारोह का भी हिस्सा होगा। यह महोत्सव ललित कला अकादमी परिसर में आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में पूरे भारत से लगभग 170 भाषाओं के 1000 से अधिक प्रसिद्ध लेखक भाग लेंगे। महोत्सव के 190 से अधिक सत्रों में, गुलज़ार द्वारा समवतार व्याख्यान, स्वतंत्रता के बाद के भारतीय साहित्य पर सेमिनार, पुरस्कार विजेताओं की बैठक और साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रस्तुति समारोह महोत्सव के मुख्य आकर्षण होंगे। साहित्य अकादमी के सचिव डॉ. के. श्रीनिवासराव ने कहा, साहित्योत्सव का यह साल कई मायनों में खास है। 

इस महोत्सव में पहली बार दिव्यांग लेखक भाग लेंगे। यह दुनिया का सबसे बड़ा साहित्य उत्सव होगा और 190 से अधिक सत्रों में 1100 से अधिक लेखक भाग लेंगे। इस वर्ष, हम 12 मार्च 2024 को साहित्य अकादमी की स्थापना के 70 वर्ष पूरे होने का जश्न भी मना रहे हैं और उसी दिन, साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रस्तुति समारोह कमानी सभागार में आयोजित किया जाएगा। समारोह में 24 भाषाओं के प्रख्यात लेखकों को सम्मानित किया जाएगा। प्रतिष्ठित शिक्षाविद और ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता लेखिका डॉ. प्रतिभा रे साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रस्तुति समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। केरल, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के माननीय राज्यपाल भी महोत्सव की शोभा बढ़ाएंगे। गुलजार द्वारा संवत्सर व्याख्यान, स्वतंत्रता के बाद के भारतीय साहित्य पर सेमिनार, कई महत्वपूर्ण विषयों पर पैनल चर्चा, आदिवासी लेखकों की बैठक, एलजीबीटीक्यू लेखकों की बैठक, दिव्यांग लेखकों की बैठक, पूर्वोत्तरी उत्तर-पूर्वी राइटर्स मीट, युवा साहिती: यंग राइटर्स मीट और स्पिन-ए-टेल: प्रोग्राम फॉर चिल्ड्रन के अलावा शाम को सांस्कृतिक प्रदर्शन साहित्योत्सव के 39वें संस्करण के कुछ प्रमुख आकर्षण होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News