Shriram Shankar lal Music Festival: श्रीराम शंकरलाल संगीत महोत्सव आयोजित
punjabkesari.in Monday, Apr 01, 2024 - 09:56 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): श्रीराम भारतीय कला केंद्र की ओर से वार्षिक उत्सव, ‘श्रीराम शंकरलाल संगीत महोत्सव’ 27 से 29 मार्च तक श्रीराम भारतीय कला केंद्र के लॉन, में आयोजित किया गया। केंद्र की डायरेक्टर एंड वाइस चेयरपर्सन शोभा दीपक सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया यह संगीत समारोह देश के सबसे पुराने समारोहों में से एक है।
उत्सव में प्रवीण गोडखिंडी और उनके छोटे बेटे शादज गोडखिंडी (बांसुरी), उस्ताद उल्हास कशालकर (हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन), मंजिरी असनारे (गायन), प्रसिद्ध वायलिन वादक एन. राजम अपनी बेटी संगीता शंकर (वायलिन), प्रमुख वाद्य वादक पूर्बायन चटर्जी (सितार) और कोलकाता के गायक कलाकार अजोय चक्रवर्ती (गायन) ने प्रस्तुतियां दीं। पद्मश्री शोभा दीपक सिंह ने कहा कि सात दशकों से श्रीराम शंकरलाल संगीत महोत्सव ने भारतीय शास्त्रीय संगीत की शाश्वत सुंदरता का जश्न मनाने के लिए एक मंच के रूप में काम किया है।