Lakshmi Panchami: इन महिलाओं में वास करती हैं महालक्ष्मी, करें इनकी सेवा

punjabkesari.in Saturday, Mar 25, 2023 - 09:38 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Lakshmi Panchami 2023: चैत्र मास की पंचमी तिथि को लक्ष्मी पंचमी के रुप में मनाया जाता है। इसी दिन रुठी महालक्ष्मी देवताओं और असुरों की तपस्या से प्रसन्न होकर वापिस आई थी। लक्ष्मी के बिना श्री विहिन जगत में न केवल धन व वैभव की कमी होती है बल्कि सुख-समृद्धि और पुरुषार्थ भी शेष नहीं रहता। जीवन में नीरसता आ जाती है। लक्ष्मी जी केवल धन की देवी ही नहीं हैं, ज्योतिष शास्त्र में इन्हें सुख, सौंदर्य, ऐश्वर्य और शुक्र की भी देवी कहा गया है। इनके बिना जीवन निरर्थक है।

PunjabKesari Lakshmi Panchami

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari Lakshmi Panchami

Lakshmi Panchami: आज के दिन मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करके उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं। यहां पर ये वर्णन योग्य है की महालक्ष्मी केवल पूजा-पाठ से प्रसन्न नहीं होती। हमारे घर में साक्षात महालक्ष्मी का रुप होती हैं महिलाएं, जिन्हें हम ज्ञान या अज्ञान वश अनदेखा कर देते हैं। अगर अपने घर में लक्ष्मी के इन रुपों की सही से सम्मान व पूजा करें तो घर-परिवार में कभी भी धन और सुख-समृद्धि की कमी नहीं होती। 

PunjabKesari Lakshmi Panchami

2023 Lakshmi Panchami Vrat and Puja: आज के दिन महालक्ष्मी के चित्र के आगे विधि-विधान से पूजन करते हुए कमल के पुष्प अर्पित करें। मां को सफेद रंग के मिष्ठान का भोग लगाएं। इनके चित्र को उत्तर दिशा की तरफ स्थापित करें। जिसमें महालक्ष्मी कमल के फूल पर विराजित हों। 

आपके घर में छोटी कन्याएं लक्ष्मी का साक्षात रुप हैं। उनके इस रुप की पूजा करने से आपके व्यापार में दोगुना लाभ प्राप्त होने लगता है। 

घर की बहू को लक्ष्मी का श्री रुप माना गया है, जिसके आने से घर में धन-संपदा की बढ़ोतरी होती है। बहू के आगमन पर उसके चरण के पद चिन्ह अपने पूजा स्थल या तिजोरी के पास रखने से धन-धान्य बना रहता है। पूजा स्थल ईशान कोण में रखें और तिजोरी उत्तर की दिशा में रखें। 

आपको ये जानकर अत्यंत आश्चर्य होगा की गर्भवती महिलाएं लक्ष्मी का आलोकिक रुप होती हैं। गर्भवती महिलाएं चन्द्र और शुक्र का कारक होती हैं। इनकी सेवा से आपको असीम धन की और परम सुख की प्राप्ति होती है। कई जन्मों के पापों का नाश होता है।

PunjabKesari Lakshmi Panchami
lakshmi panchami mantra महालक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें
लक्ष्मी बीज मंत्र: ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभयो नमः॥
महा लक्ष्मी मंत्र : ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:॥
लक्ष्मी गायत्री मंत्र : ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ॥

विशेष- आज के दिन चांदी को भी लक्ष्मी के रुप में पूजा जा सकता है। चांदी खरीदना तो शुभ लाभ का सूचक है। घर की लक्ष्मी पायल और बिछुए जरुर पहनें। इससे घर की बरकत में वृद्धि होती है।

नीलम
8847472411 

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News