Ayodhya Ram Mandir : राम मंदिर में साक्षात चमत्कार? जब प्रभु के चरणों में सेवा देता नजर आया मयूर, इस अनोखी झांकी ने इंटरनेट पर मचाई धूम

punjabkesari.in Sunday, Jan 04, 2026 - 10:44 AM (IST)

Ayodhya Ram Mandir : राम नगरी अयोध्या इन दिनों न केवल अपनी भव्यता बल्कि कुछ अलौकिक दृश्यों के लिए भी सुर्खियों में है। हाल ही में राम मंदिर के भीतर से एक ऐसा मनमोहक वीडियो और जानकारी सामने आई है जिसे देखकर श्रद्धालु इसे साक्षात ईश्वर की महिमा मान रहे हैं। बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में एक मोर ने अपनी उपस्थिति से प्रभु श्रीराम की झांकी में चार चांद लगा दिए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावों और दृश्यों के अनुसार, रामलला के दरबार में एक मोर अचानक पहुंचा और उसने अपनी चोंच से फूलों को व्यवस्थित करते हुए भगवान के चरणों में सेवा अर्पित की। इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए और पूरा मंदिर परिसर जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। भक्तों का मानना है कि त्रेतायुग की तरह आज भी पशु-पक्षी प्रभु राम की सेवा में तत्पर हैं।

क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
जहां एक तरफ श्रद्धालु इसे चमत्कार मान रहे हैं, वहीं तकनीकी जांच और न्यूज़ रिपोर्ट्स के अनुसार इस वीडियो की असलियत कुछ और है। जांच में पाया गया कि मोर द्वारा माला चढ़ाने वाला यह वीडियो वास्तव में AI द्वारा निर्मित है। इसे Sora जैसे टेक्स्ट-टू-वीडियो मॉडल की मदद से बनाया गया है। तकनीक इतनी सटीक है कि पहली नजर में यह दृश्य बिल्कुल असली प्रतीत होता है, जिसके कारण कई लोग इसे वास्तविक घटना मानकर साझा कर रहे हैं।

मंदिर में मोरों का विशेष महत्व
भले ही यह वीडियो तकनीक की देन हो, लेकिन अयोध्या राम मंदिर का मोरों से गहरा नाता है।  मंदिर ट्रस्ट ने फर्श को तेल के दागों से बचाने के लिए विशेष रूप से मोर की आकृति वाले दीयों का उपयोग शुरू किया है। मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में अक्सर असली मोर देखे जाते हैं, जो यहाँ के वातावरण को और भी आध्यात्मिक बना देते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News